एक्ट्रेस से शादी-तलाक से लेकर अवैध शिकार, गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा का ऐसा रहा है, Career


अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार करते हुए गिरफ्तार हुए हैं। वह साल 2004 से 2009 के बीच ऑफिसियल वर्ल्ड गोल्फ रैंकिंग में कई बार टॉप 100 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। 

ज्योति रंधावा का जन्म 4 मई 1972 को नई दिल्ली में हुआ। उन्होंने 1986 में राष्ट्रीय सब-जूनियर खिताब जीता और इसके बाद गोल्फ को अपना पेशा चुना। वो एशियन टूर और यूरोपियन टूर में शामिल हो चुके हैं। रंधावा साल 2002 में एशियन टूर मनी लिस्ट में शीर्ष पर थे। 

रंधावा ने कई एमेच्योर और पेशेवर दौरों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने करीब 16 पेशेवर टूर जीत दर्ज की। ज्योति के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2004 का माना जाता है जब जॉनी वॉकर क्लासिक में उन्होंने टाई खेला था। 

रंधावा की शादी बॉलीवुड की अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ हुई है। हालांकि इनके बीच साल 2014 में तलाक हो गया था। इनके बेटे का नाम जोरावर रंधावा है। जो अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ रहता है। 

चित्रांगदा सिंह के एक्स हसबैंड और गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को बहराइच में अवैध शिकार करते हुए वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक .22 राइफल व जंगल में कैंप करने का अन्य सामान बरामद किया गया है। 

‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ ‘देसी ब्वॉयज’, ‘इनकार’ और ‘ये साली जिंदगी’ जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय की चमक बिखेरने वाली चित्रांगदा सिंह का अपने पति ज्योति सिंह से साल 2014 में ही तलाक हो गया था। ऐसी खबरें थी कि चित्रांगदा मुंबई में अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और पांच वर्षीय बेटे जोरावर की देखभाल करने में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं वहीं रंधावा चाहते थे कि चित्रांगदा अपने बेटे के साथ अधिक से अधिक वक्त गुजारें। तलाक के पीछे वजह चित्रांगदा के अफेयर को भी बताया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री