शिमला / राहुल गांधी ने दिव्यांग बच्चों के साथ शतरंज खेली, उनके बनाए बिस्किट भी खाए



राहुल बच्चों के क्लास रूम में भी गए, उनके साथ करीब एक घंटा बिताया 

जतिन और मोहित के साथ शतरंज खेली, उनके खेल की तारीफ भी की 

शिमला. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को यहां के मूक-बधिर बच्चों के स्कूल पहुंचे। उन्होंने यहां करीब एक घंटा बिताया। इस दौरान क्लास रूम में भी गए। जतिन और मोहित के साथ शतरंज खेली। बच्चों के बनाए बिस्किट खाए और अपने साथ भी ले गए। 

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के बाद राहुल मंगलवार को छुट्टियां मनाने के लिए प्रियंका के साथ शिमला पहुंचे थे। वे आज दिल्ली लौट जाएंगे। 

राहुल ने बच्चों का ख्याल रखने को कहा 

स्कूल के प्रिंसिपल धर्म पाल राणा ने बताया कि राहुल ने जाते वक्त बच्चों का ख्याल रखने को कहा। कांग्रेस अध्यक्ष ने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। चार साल पहले सोनिया गांधी ने भी इस स्कूल का दौरा किया था। 

राहुल बुधवार को बहन प्रियंका गांधी के घर को देखने छराबड़ा गए थे।इस दौरान उन्होंने सेब के बगीचे भी देखे। यहां पर उन्होंने ड्रोन भी उड़ाया। उनके साथ प्रियंका के बच्चे रेहान और मिराया भी थे। 

प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में घर बनाया है। सूत्रों के अनुसार वे क्रिसमस के दिन गृह प्रवेश कर सकती हैं। इस घर का निर्माण कई साल से चल रहा है। दो बार तो पसंद न आने पर मकान को तोड़ा जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री