जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न।


गाजियाबाद। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने तहसील मोदीनगर के सम्पूर्ण समाधान दिवस की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतो का न केवल समयवद्व निस्तारण हो बल्कि उनका निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो शिकायत मौके पर निस्तारित नही हो सकती थी उनके निस्तारण हेतु टीमें बनाकर मौके पर भेजी जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 63 प्राप्त शिकायतों में से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। जिसमें 18 शिकायते पुलिस विभाग, 03 शिकायते नगर पालिका परिषद मोदीनगर, 02 जी0डी0ए0 एवं 16 शिकायते राजस्व विभाग की थी।

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों पर विश॓ष ध्यान दिया जाये शिकायत निस्तारण के उपरान्त मोबाईल पर भी शिकायत कर्ता से जानकारी प्राप्त कर लें। समस्या समाधान के बारे में उन्होने कहा कि समाधान दिवस मा0 मुख्यमंत्री जी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसमें शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होने समाधान दिवस में आये किसानों को आश्वस्त किया कि जिला गन्ना अधिकारी के माध्यम से गन्ना भुगतान सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जायेगा।



Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री