काम की तलाश में चंडीगढ़ गए युवक को एेसे हालत का करना पड़ा सामना, शर्मसार होकर दी जान


काम की तलाश में मानसा के गांव से चंडीगढ़ गए युवक के साथ उसके चार दोस्‍तों ने सामूहिक कुकर्म किया। इससे आहत होकर उसने आत्‍महत्‍या कर ली। 

बुढलाडा (मानसा) क्षेत्र के एक गांव का युवक काम की तलाश में चंडीगढ़ गया। वहां उसे एेसी स्थिति का सामना करना पड़ा कि उसने आत्‍महत्‍या कर ली। वह जिन साथियों के साथ काम की तलाश में गया था उन्‍होंने चंडीगढ़ में उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया। इससे आहत होकर उसने गांव लौटकर तालाब में कूद कर आत्‍महत्‍या कर ली। पुलिस ने चार युवकों के साथ मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार, बुढलाडा के एक गांव का युवक अपने चार साथियों के साथ काम की तलाश में चंडीगढ़ गया था। वहां उसके साथियों ने उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया। इसके बाद वह चंडीगढ़ से गांव लौट आया। घटना से शर्मसार इस युवक गांव के तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

युवक के भाई ने बताया कि उसका भाई तीन दिन पहले कुछ साथियों के साथ काम के सिलसिले में चंडीगढ़ में गया था। वहां उसके साथियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कुकर्म किया। इस बारे में उसने भाई को गांव में आकर उसको बताया। उसने भाई को समझाया और इस बारे में कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इसके बावजूद वह परेशान और गुमसुम रहने लगा। अपने साथ हुई घटना से आहत होकर उसने गांव के तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। 

चार आरोपितों पर किया केस दर्ज : जांच अधिकारी 

जांच अधिकारी सहायक थानेदार जीत सिंह ने बताया कि युवक के भाई के बयान पर भादड़ा निवासी दर्शन सिंह, महंगा सिंह व राजा सिंह और संगरूर के झाडों निवासी काला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री