विराट कोहली के पास ऐसा मौका जो किसी भारतीय कप्तान ने नहीं भुनाया




पर्थ। दूसरे टेस्ट मैच के लिए जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो कप्तान विराट कोहली के पास एक ऐसा अवसर होगा जो इससे पहले मिला तो दूसरे भारतीय कप्तानों को भी है लेकिन इसे कोई भुना नहीं पाया। 

पर्थ का टेस्ट अगर टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया तो वह इस सीरीज में 2.0 से आगे हो जाएगी। ऐसा ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत ने कभी नहीं किया। सौरव गांगुली की कप्तानी में 1.0 की बढत मिली थी लेकिन सीरीज बराबरी पर रूकी। 

2-0 की बढ़त से यह तो तय हो जाएगा कि भारत यह सीरीज हार नहीं रहा और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी भारत के पास ही रहेगी, क्योंकि भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 1-2 से हारा था। 

अब देखना होगा कि इस मौके का फायदा विराट कोहली उठा पाते हैं या फिर पहले की तरह ही हाथ को आया मुंह न लगा वाली स्थिती होती है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री