रेलवे एसी ट्रेनों में महिलाओं को देने जा रहा है, सुविधा
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अब महिला यात्रियों कीसुविधा के लिए ट्रेनों में महिला श्रेणी के तहत सीटों काकोटा बढ़ा दिया है। शताब्दी, राजधानी, दूरंतो और एसीगाड़ियों में अब किसी भी उम्र की महिलाओं के लिए हरकोच में 6 बर्थ रिजर्व रहेंगी। यह व्यवस्था अप्रैल के पहलेहफ्ते से लागू होगी।
स्लीपर में यह सुविधा 45 साल से ऊपर की महिलाओंको पहले से थी। अब अन्य ट्रेनों में भी महिलाओं के लिए10 सीटें आरक्षित होंगी। यह व्यवस्था अप्रैल के पहले हफ्ते से लागू होगी। रेलवे आरक्षित सीटों की संख्याको 4 से बढ़ा कर 6 कर दिया है। इस संबंध में सभी जोनल रेलवे को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।
नए निर्देशों के तहत मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में महिलाओं के लिए 6 स्लीपर क्लास बर्थ आरक्षित होंगी। वहींगरीब रथ एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों में 3 AC श्रेणी में 6 सीटें आरक्षित होंगी। राजधानी, दुरंतो औरवातानुकूलित ट्रेनों में भी महिला कोटे में 6 बर्थ का कोटा बढ़ा दिया गया है।
सीनियर सिटीजन, 45 साल से ऊपर वाली महिलाए प्रेग्नेंट महिला या फिर अकेली यात्रा कर रहीमहिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत ऐसी सभी ट्रेनें, जिनमें स्लीपरबर्थ हो वहां हर स्लीपर डिब्बे में 6 लोअर सीटें व 3 AC श्रेणी के डिब्बे में 3 नीचे की सीटें वरिष्ठ नागरिकोंव महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

Comments
Post a Comment