प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बंटवारे के वक्त कांग्रेस की गलतियों से करतारपुर पाकिस्तान में चला गया



* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हनुमानगढ़ मेंचुनावी सभा की।

* मोदी ने कहा- 1947 में सत्ता के मोह में कांग्रेस ने कईगलतियां कीं, हम आज भुगत रहे

* उन्होंने कहा- सीमा के इस पार से जब कोई गुरुनानकदेवजी का स्थान देखता है तो उसके मन में कसक उठतीहै

* भारत और पाक ने हाल में अपनी-अपनी सीमा तक करतारपुर कॉरिडोर बनाने का फैसला किया

हनुमानगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां एक चुनावी सभा में भारत-पाकिस्तान बंटवारे केवक्त की कांग्रेस की गलतियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि इन्हीं गलतियों में से एक करतारपुर है।गुरुनानक देव की भूमि बंटवारे में पाकिस्तान में चली गई, क्योंकि कांग्रेस ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

मोदी ने कहा कि विभाजन के वक्त अगर कांग्रेस नेताओं में इस बात की थोड़ी भी समझदारी, संवेदशीलताऔर गंभीरता होती तो तीन किलोमीटर की दूरी पर हमारा करतारपुर हमसे अलग नहीं होता। सत्ता के मोहमें कांग्रेस पार्टी ने इतनी गलतियां की हैं जिनको आज पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है। मोदी सरकार नेहाल ही में कैबिनेट बैठक में करतारपुर कॉरिडोर बनाने को मंजूरी दी। इसका निर्माण गुरदासपुर के डेराबाबा नानक से पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा तक किया जाएगा। उधर, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीयसीमा तक इस कॉरिडोर का निर्माण करेगा।

मोदी ने करतारपुर का जिक्र क्यों किया?

प्रधानमंत्री मोदी ने इस सभा से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले की 11 सीटों को कवर किया। ये क्षेत्रपंजाब बॉर्डर से जुड़ा है। यहां सिख समुदाय का अच्छा प्रभाव है। 

मोदी ने कहा- 1947 में कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया करतारपुर

* “1947 में जब भारत का विभाजन हुआ तो राजगद्दी में बैठने की इतनी जल्दबाजी थी कि मुसलमानोंको इस्लाम के नाम पर अलग देश चाहिए था। उनका एजेंडा साफ था। उस समय के नीति निर्धारकों सेगलतियां हुईं। उसी का नतीजा है कि गुरुनानक देव की कर्मभूमि करतारपुर साहब पाकिस्तान में चलागया।”

* “आज अगर करतारपुर कॉरिडोर बन रहा है तो इसका क्रेडिट मोदी को नहीं बल्कि देश की जनता के वोटको जाता है।”

* “70 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही। लड़ाइयां भी लड़ीं। लाहौर में झंडा फहराने की बात हुई। नानक केचरणों में माथा टेकने का प्रबंध नहीं हुआ। 365 दिन जब कारिडोर बन जाएगा तो कोई भी हिंदुस्तानीआराम से करतारपुर चला जाएगा। माथा टेक कर चला आएगा। यह पूछना चाहिए कि आपको 1947 मेंकरतारपुर हिंदुस्तान में होना चाहिए यह आपको याद क्यों नहीं आया। वह जो भी करके गए मेरे नसीब मेंही आया है। इसका क्रेडिट किसको है?”

नामदार कहेगा हरी मिर्च की नहीं, लाल मिर्च की खेती करिए

* “नामदार झूठ बोलकर किसानों का अपमान करते हैं। इसमें वे माहिर हैं। इस नामदार से कोई कह दे किहरी मिर्च के किसान को कम पैसा मिलता है और लाल मिर्च के किसान को ज्यादा। तो वे भाषण देंगे किकिसानों को हरी की नहीं लाल मिर्च की खेती करनी चाहिए।”

* “पांच साल पहले अखबार में हेडलाइन होती थी- आज कोयले में इतना घोटाला हुआ, 2जी का घोटालाहुआ, पनडुब्बी में घोटाला हुआ, इसने चोरी की, उसने लूट लिया। ऐसी ही खबरें आती थीं। आज सरकारबने चार साल से ज्यादा हो गए हैं। अब ऐसी खबरें नहीं आतीं, देश के पैसों की लूट बंद हो गई।”

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री