बुमराह दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाज: कोहली



हमें पता था कि ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य का पीछा करने में परेशानी होगी। हमारे गेंदबाजों को श्रेय जाता है, विशेषकर बुमराह को। मेरे नजरिए में बुमराह दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाज हैं। वह मैच विजेता गेंदबाज हैं जबकि उन्हें अभी टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 12 महीने ही हुए हैं।
पर्थ जैसी पिच पर तो ईमानदारी से कहूं तो मैं भी उनका सामना नहीं करना चाहूंगा। हमारे तीनों तेज गेंदबाज जब साझेदारी में गेंदबाजी करते हैं तो मैं निश्चित तौर पर गर्व महसूस करता हूं। कोई भी किसी अन्य को पीछे छोड़ने की कोशिश नहीं करता। हमारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट शानदार है और यही कारण है कि हम जीत रहे हैं।‘ -विराट कोहली, भारतीय कप्तान
भारत की शीर्ष स्तरीय गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाए: पेन
भारत के हाथों तीसरे टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैनी ने कहा, यह अनुभवहीनता है। यह दबाव है। भारत का गेंदबाजी आक्रमण संभवत: इतना अच्छा है जितने अच्छे गेंदबाजों का सामना हमारे बल्लेबाजों ने अपने कॅरिअर में किया है। यह स्पष्ट है कि अगर आप दुनिया के किसी भी बल्लेबाजी क्त्रस्म से शीर्ष दो या तीन खिलाड़ियों को हटा दो तो आपको परेशानी का सामना करना होगा। हम भी ऐसा ही देख रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री