शिमला / प्रियंका बहन का घर देखने पहुंचे राहुल गांधी, ड्रोन उड़ाया और सेब के बगीचों में भी घूमे




राहुल करीब एक घंटे प्रियंका के घर पर रुके 

प्रियंका का घर यहां के छराबड़ा इलाके में, क्रिसमस पर गृह प्रवेश 

शिमला. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला में छुट्टी मना रहे हैं। वे बुधवार को बहन प्रियंका गांधी के घर को देखने छराबड़ा पहुंचे। इस दौरान वे सेब के बागीचों को देखने भी गए। यहां पर उन्होंने ड्रोन भी उड़ाया। 

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के बाद राहुल मंगलवार को प्रियंका के साथ शिमला पहुंचे थे। 

शिमला आते वक्त ढाबे पर खाए थे नूडल्स 

राहुल गांधी करीब एक घंटे तक यहां रुके रहे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स भी उनसे मिलने पहुंचीं। इससे पहले मंगलवार को हिमाचल आते वक्त सोलन ब्रूरी के पास छोटे से ढाबे पर रुके। यहां उन्होंने प्रियंका और उनके बच्चे मिराया और रेहान के साथ नूडल्स खाए थे। 

छराबड़ा में प्रियंका का घर लगभग बन चुका है। सूत्रों के अनुसार वे क्रिसमस के दिन गृह प्रवेश कर सकती हैं। बुधवार को वे दिनभर घर में मामूली बदलाव को लेकर आर्किटेक्ट के साथ चर्चा करती रहीं। इस घर का निर्माण कई साल से चल रहा है। दो बार तो पसंद न आने पर मकान को तोड़ा जा चुका है। 





Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री