गाजियाबाद की सुन्दरता में चार चाॅद लगाएगा रंगोत्सव -जिलाधिकारी



गाजियाबाद के नागरिक अपने शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना सहयोग देकर शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने में अपनी सहभागिता निभाये-

गाजियाबाद। तीन दिवसीय रंगोत्सव महोत्सव गाजियाबाद का शुभारम्भ आज जिलाधिकारी गाजियाबाद रितु द्वारा दीप प्रज्वलित कर कलैक्ट्रेट परिसर में किया गया। रंगोत्सव की मूल परिकल्पना जनपद गाजियाबाद को स्वच्छ व सुन्दर बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जनपद गाजियाबाद से 25 सी0बी0एस0ई0 के स्कूूली बच्चों, 15 बेसिक स्कूली बच्चों व शहर के करीब 400 चित्रकारों द्वारा इस कार्य में प्रतिभाग किया गया। 

जिसमें प्रमुखतः गाजियाबाद के 12 स्थानों को चयन करते हुये वाॅल पेन्टिंग व पेडों के तनो पर थीम पेन्टिंग की जायेगी। उन्होने कहा कि थीम पेंटिंग बनाकर गाजियाबाद को अद्वितीय बनाना हैं इन थीम पेन्टिंग में पर्यावरण, बेटी बचाओ बेटी पढाओंए नृत्य व नृत्य कलाकृतियों से शहर का सौन्दर्यीकरण


करते हुये प्रेरक संदेश देने की बात कही गयी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की मंश। के अनुरूप गाजियाबाद के कोने.कोने में बेटी बचाओं बेटी पढाओंए स्वच्छता ही सेवा की मूल परिकल्पना द्वारा शहर के आमजन के मन में स्वच्छता की भावना लना हैए जिससे गाजियाबाद के नागरिक अपने शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना सहयोग देकर शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने में अपनी सहभागिता निभाये व अन्य को भी इसके लिये प्रेरित करे। 

उन्होने कहा कि गाजियाबाद के कोने.कोने में सुन्दर थीम पेन्टिंग द्वारा शहर को आकर्शक ही नही वरन पेन्टिंग के माध्यम से सुन्दरता देकर शहर के हर कोने को सुन्दर बनानाए स्वच्छ बनानाए रंगोत्सव की मूल भावना है। जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा यह विचार रखकर शहर को अद्वितीय बनाने का जो संकल्प लिया गया हैए उसे इन बच्चों द्वारा थीम पेन्टिंग व माॅर्डन पेन्टिंग बनाकर साकार करने का प्रयास किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री