ससुर ने बहू की अस्मत को किया तार-तार, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, किया दुष्कर्म


एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार डीएम कार्यालय के पूर्व स्टेनो की पुत्रवधू ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पति ने मारपीट की और जबरन गर्भपात कराया
महिला का कहना है कि उसकी शादी 2010 में हुई थी। परिवार वाले उसे किसी न किसी बात को लेकर तंग कर रहे थे। इस बीच एक दिन जब उसका पति बाहर गया तो ससुर ने उससे दुष्कर्म किया।
जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसके गर्भ का लिंग परीक्षण कराया, जिसमें लड़की होने का पता चला। इस पर पति ने मारपीट की और जबरन गर्भपात कराया। इसके बाद भी एक दिन उसके ससुर ने दोबारा महिला से दुष्कर्म किया।
महिला शादी बचाने को ससुराल में रही
इतना सब कुछ होने के बाद भी महिला शादी बचाने को ससुराल में रह रही थी। लेकिन, जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी।
थानाध्यक्ष राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री