मनचलों के डर से छात्राओं ने छोड़ा कॉलेज, कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार
कंधई पुलिस के कारनामे भी अजीब हैं। मनचलों कीहरकतों से आजिज आकर 6 छात्राओं ने कालेज जानाबंद कर दिया है। कार्रवाई के बजाए कंधई पुलिस कोतहरीर का इंतजार है। कालेज व कोचिंग आने जाने वालीछात्राएं मनचलों की फब्तियों का शिकार होती रहती हैं।उनका राह चलना तक दूभर हो जाता है। कहीं भी एंटीरोमियो दल दिखाई नहीं देता।
कंधई थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्राएं शहर स्थितडिग्री कालेज में पढ़ने के लिए जाती हैं। दिलीपपुर क्षेत्रकी रहने वाली एक युवती शहर स्थित एक कालेज मेंपढने के लिए जाती है। उसने मनचलों की हरकतों से तंगआकर अब कालेज जाना बंद कर दिया है। छात्रा कोरास्ते में शोहदे छेड़छाड़ करने के साथ ही अश्लीलफब्तियां कसते हैं। विरोध करने पर मनचले हाथापाईपर उतर आते हैं। इसकी शिकायत भी छात्रा ने इलाकाईपुलिस से की, लेकिन एसओ कह रहा है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कियह एक छात्रा का दर्द नहीं है बल्कि इलाके की पांच और छात्राओं ने कालेज जाना पहले से ही बंद कर दियाहै। क्षेत्र में एंटी रोमियो दल नजर नहीं आता। जिससे मनचले छात्राओं को रास्ते भर परेशान करते हैं। इसमामले में जब कंधई थानाध्यक्ष से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मौखिक शिकायतें मिलतीरहती हैं। अभी तक किसी ने तहरीर नही दी है।
बाजार से लेकर सुनसान स्थानों तक रहता मनचलों का जमघट
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बाजारों व सुनसान स्थानों पर मनचलों का कब्जा रहता है। लोगों कीमानें तो कालेज जाने व अवकाश के समय मनचले बाजार व रास्तों में खड़े रहते हैं। मौका देख वे छात्राओंपर फब्तियां कसने लगते हैं। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा, दीवानगंज, दिलीपपुर, आसलपुर, जोगीपुर,शीतलागंज में कुछ अधिक मनचले सुबह से लेकर शाम तक नजर आते हैं।

Comments
Post a Comment