रणजी ट्रॉफी- खराब पिचों के कारण पुडुचेरी-उत्तराखंड के बीच मुकाबला नहीं हो पाया, मैच ड्रॉ पर खत्म


पुडुचेरी के सीएपी सिएचेम स्टेडियम में खिलाड़ियों से बात करते अंपायर। 

दो दिन में अलग-अलग पिच पर मैच कराने की कोशिश हुई, असमान उछाल के कारण दोनों खतरनाक घोषित 

टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप में उत्तराखंड सात मैच में 37 अंक के साथ टॉप पर, पुडुचेरी के 6 मैच में 25 अंक 

पुडुचेरी. क्रिकेट के खेल में खराब पिच के कारण मैच रद्द होने के कई वाकये हुए हैं, लेकिन रणजी ट्रॉफी के एक मैच में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ, जब एक पिच के खराब होने के कारण दूसरी पर मैच कराने की कोशिश हुई, लेकिन वह भी खराब निकली। आखिरकार खेल रोक देना पड़ा और मैच को ड्रॉ घोषित किया गया। यह मैच यहां के सीएपी सिएचेम स्टेडियम में पुडुचेरी और उत्तराखंड के बीच खेला गया। 

प्लेट ग्रुप का था मुकाबला 

प्लेट ग्रुप के इस मुकाबले के पहले दो दिन का खेल बारिश में धुल गया। तीसरे दिन मौसम साफ हुआ तो टॉस कराया गया। पुडुचेरी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला हुआ। खेल इस दिन भी देर से शुरू हुआ और लंच तक छह ओवर का खेल ही संभव हो पाया। इसमें उत्तराखंड ने बिना विकेट खोए 17 रन बनाए। 

पहली बार उत्तराखंड के ओपनर्स ने पिच की शिकायत की 

लंच के बाद 17 गेंद ही फेंकी जा सकी। उत्तराखंड के ओपनर्स विनीत सक्सेना और कर्णवीर कौशल ने अंपायर्स से पिच से खतरनाक रूप से असमान उछाल होने की शिकायत की। यह शिकायत पुडुचेरी के गेंदबाज पंकज सिंह की गेंद पर विनीत सक्सेना के ग्लव्स पर गेंद लगने के बाद की गई। तब उत्तराखंड का स्कोर 8.2 ओवर में बिना विकेट खोए 20 रन था। अंपायरों ने खेल रोक दिया। 

मैच ऑफिशियल्स ने दूसरा विकल्प चुना 

उस समय मैच ऑफिशियल्स के पास तीन विकल्प थे। पहला - पिच को रिपेयर करवाकर मैच शुरू कराया जाए। दूसरा- वैकल्पिक पिच का इस्तेमाल किया जाए और तीसरा - मैच को रद्द करा दिया जाए। उसी पिच को रिपेयर कराया जाना संभव नहीं माना गया। फिर दूसरे पिच का चुनाव हुआ। 

दूसरी बार पुडुचेरी के ओपनर्स ने पिच की शिकायत की 

हालांकि, इस पिच पर काम करने की जरूरत थी, लिहाजा तीसरे दिन आगे खेल नहीं हुआ। चौथे दिन नई पिच पर फिर से टॉस कराया गया। इस बार पुडुचेरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पुडुचेरी ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 23 रन बनाए थे। इस बार उसके बल्लेबाजों ने पिच से असमान उछाल की शिकायत की। मैच के दौरान पारस डोगरा को छाती पर चोट लगी थी। खेल रोक दिया गया और मैच ड्रॉ हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री