बॉल टैम्परिंग / बेनक्रॉफ्ट का खुलासा- वॉर्नर ने ही गेंद से छेड़छाड़ के लिए कहा था
इंटरव्यू के दौरान कैमरून बेनक्रॉफ्ट।
* बॉल टैम्परिंग विवाद में 9 महीने का बैन झेल रहेबेनक्रॉफ्ट ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया
* बेनक्रॉफ्ट ने कहा- उन्होंने टीम के साथ घुलने-मिलनेके लिए वॉर्नर की बात मानी
मेलबर्न. बॉल टैम्परिंग में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफसे 9 महीने का प्रतिबंध झेल रहे कैमरून बेनक्रॉफ्ट नेविवाद से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। बैनक्रॉफ्ट नेबुधवार को पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को दिएएक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें टीम के उपकप्तान डेविड वॉर्नर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिए उकसाया था।बेनक्रॉफ्ट के मुताबिक, “उन्होंने वॉर्नर की बात सिर्फ इसलिए मान ली क्योंकि वे बेहतर ढंग से टीम केसाथ जुड़ना चाहते थे।”
इस गलती की भारी कीमत चुकाई: बेनक्रॉफ्ट
1. इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में बेनक्रॉफ्ट कैमरे पर गेंद से छेड़छाड़करते पाए गए थे। इसके बाद जांच में उनके साथ टीम के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तानडेविड वॉर्नर को टेम्पिरंग की साजिश करने का दोषी पाया गया। स्मिथ और वॉर्नर पर जांच के बाद क्रिकेटऑस्ट्रेलिया ने 1-1 साल का बैन लगा दिया था। वहीं, बेनक्रॉफ्ट को भी 9 महीने के लिए क्रिकेट खेलने सेप्रतिबंधित कर दिया गया।
2. फॉक्स न्यूज पर प्रसारित हुए इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में बेनक्रॉफ्ट ने कहा, “उस वक्त मैच मेंटीम की स्थिति को देखते हुए डेविड ने गेंद से छेड़छाड़ के लिए कहा और उस वक्त मुझे कुछ नहीं सूझा,क्योंकि मैं टीम में अपनी अहमियत बनाना चाहता था। यह फैसला पूरी तरह मेरी अहमियत से जुड़ा था।आप उम्मीद करते हैं कि टीम के साथ जुड़ना आपको इज्जत दिलाता है, लेकिन इस एक गलती की वजहसे मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ी।”
3. बेनक्रॉफ्ट के मुताबिक, “उन्हें लगा कि अगर वे टीम के प्लान के हिसाब से नहीं चलेंगे तो यह गलतहोगा। इससे हमारे मैच जीतने की संभावना पर असर पड़ता। लेकिन आखिर में सीनियरों को खुश करनेका दबाव भारी पड़ गया।”
स्मिथ ने कहा था- मेरे पास बॉल टैम्परिंग रोकने का मौका था
4. वहीं, स्मिथ ने हाल ही में कहा था कि उनके पास इस घटना को रोकने का मौका था, लेकिन वहअनजान बनते हुए आगे बढ़ गए। स्मिथ ने कहा था- ‘मैं इस बारे में जानना नहीं चाहता था, इसलिए आगेबढ़ गया। मेरे पास मौका था कि इस तरह की चीज होने से रोक सकता था। यह मेरे नेतृत्व की विफलताथी।’

Comments
Post a Comment