ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ख्वाजा का भाई गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप



भाई के साथ क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा।

* अर्शकान पर आतंकियों की फर्जी हिट लिस्ट जारीकरने का आरोप

* अगस्त में उसके साथी निजामदेन को भी पुलिस नेगिरफ्तार किया था

सिडनी. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान खवाजा के भाईअर्शकान ख्वाजा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तारकर लिया। अर्शकान पर आरोप लगा है कि उसने एकफर्जी सूची जारी की थी। जिसमें आतंकियों के निशानेपर होने वाले लोगों के नाम शामिल थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कन टर्नबुल का भी नामथा।

पुलिस के मुताबिक, 39 साल के अर्शकान को सिडनी से पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जा रही है। यहगिरफ्तारी अगस्त में न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर मिले दस्तावेज के आधार पर की गई। इसमेंआतंकी साजिश और उनकी हिट लिस्ट शामिल थी।

अर्शकान का साथी भी हुआ था गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, अर्शकान यूनिवर्सिटी में मोहम्मद कामर निजामदेन का साथी हैं।निजामदेन पहले ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि, बाद में हैंडराइटिंग के दस्तावेज सेमिलान नहीं करने पर उसे छोड़ दिया गया था।

पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा गुरुवार से भारत के खिलाफ चार टेस्ट कीसीरीज का पहला मैच खेलने उतरेंगे। उन्होंने टेस्ट करियर में अभी तक 35 मैच में 2455 रन बनाए हैं।इस दौरान उनका औसत 43.83 का रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री