असम- मोदी कल देश के सबसे लंबे रेल-रोड पुल का उद्घाटन करेंगे



* यह पुल असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच की दूरी को500 किलोमीटर कम कर देेगा। यह दूरी अब 100 किलोमीटर रह जाएगी।

* पुल की लंबाई 4.94 किमी, 5920 करोड़ रु. आईलागत

* 1997 में एचडी देवेगौड़ा ने पुल का शिलान्यास कियाथा, 16 साल पहले वाजपेयी सरकार में शुरू हुआ थाकाम

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को असमके डिब्रूगढ़ में देश के सबसे लंबे रेल-रोड पुल बोगीबील का उद्घाटन करेंगे। यह ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर औरदक्षिण तट को जोड़ेगा। पुल की लंबाई 4.94 किमी है। एक अफसर के मुताबिक- 25 दिसंबर को सरकारगुड गवर्नेंस दिवस मना रही है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री देश की जनता को पुल की सौगात देंगे।

देवेगौड़ा ने रखी थी नींव

1. 1997 में संयुक्त मोर्चा सरकार के प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पुल का शिलान्यास किया था, वहीं2002 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने इसका निर्माण शुरू किया था। पुल के पूरा होने में 5920 करोड़रुपए की लागत आई।

2. बीते 16 साल में पुल के पूरा होने की कई डेडलाइन चूकीं। इस पुल से पहली मालगाड़ी 3 दिसंबर कोगुजरी। बोगीबील पुल को अरुणाचल से सटी चीन सीमा तक विकास परियोजना के तहत बनाया गया है।भारत-चीन सीमा करीब चार हजार किमी लंबी है।

डिब्रूगढ़ से धेमाजी को जोड़ेगा

3. बोगीबील पुल इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना बताया जा रहा है। यह असम के डिब्रूगढ़ से अरुणाचलके धेमाजी जिले को जोड़ेगा। इससे असम से अरुणाचल प्रदेश जाने में लगने वाला वक्त 10 घंटे कम होजाएगा। पुल के बनने से डिब्रूगढ़-धेमाजी के बीच की दूरी 500 किमी से घटकर 100 किमी रह जाएगी।

4. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ प्रणब ज्योति सरमा के मुताबिक- “ब्रह्मपुत्र नदी पर पुलबनाना चुनौतीपूर्ण था। इस इलाके में बारिश ज्यादा होती है। सीस्मिक जोन में होने के चलते यहां भूकंपका खतरा भी होता है। पुल कई लिहाज से खास है।”

रेलवे ने बनाया डबल-डेकर पुल, टैंक भी निकल सकेंगे

5. रेलवे द्वारा निर्मित इस डबल-डेकर पुल से ट्रेन और गाड़ियां दोनों गुजर सकेंगी। ऊपरी तल पर तीनलेन की सड़क बनाई गई है। नीचे वाले तल (लोअर डेक) पर दो ट्रैक बनाए गए हैं। पुल इतना मजबूतबनाया गया है कि इससे मिलिट्री के टैंक भी निकल सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री