स्वच्छ व स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी गंदी आदतों को बदलना होगा- राजेश बरनवाल




गाजियाबाद। केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिषन (शहरी) के तहत रीजनल आउटरीच ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा चार विशेष जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन गाजियाबाद क्षेत्र के कन्या वैदिक विद्यालय इण्टर कालेज, श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज, मण्डोला, लोनी, सेठ राधेलाल कन्या इण्टर कालेज मण्डोला तथा आर्दश सांसद ग्राम मीरपुर हिन्दु मण्डोला में किया गया। 

कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुन्ना जादूगर एण्ड पार्टी, सीतापुर तथा नुमान सिने नेटवर्क, गाजियाबाद के कलाकारों द्वारा जादू तथा नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों का मनोरंजन भी किया। 


कार्यक्रमों में संबोधित करते हुए रीजनल आउटरीच ब्यूरो, लखनऊ के कार्यक्रम प्रभारी राजेश बरनवाल ने कहा कि गांधी जी स्वच्छता से विशेष प्रेम था उनका सपना स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत था। उनके सपने को साकार करने के लिए सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम जनता के सहयोग से चलाया जा रहा है। लोगों को अपनी आदतों में परिवर्तन लाकर इस कार्य को पूर्ण करना होगा। उन्होंने कहां कि स्वच्छता और स्वास्थ्य का आपस में बहुत ही गहरा संबंध है। जब हमारा परिवेश स्वच्छ होगा तभी लोग स्वस्थ्य होगें। सरकार का यह सपना है कि 02 अक्टूबर, 2019 तक देश के हर घर में शौचालय हो जिससे हमारा देष खुले में शौच से मुक्ति पा सके एवं विकसित देशो की श्रेणी में आ सके। 

कार्यक्रमों में बोलते हुए जनार्दन मिश्र तथा जया सिंह ने कहा कि अपने शहर, को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है इसलिए हम सब लोगों को सप्ताह में दो घण्टा अपने परिसर को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। इसके साथ-साथ गीला और सूखा कूडा को अलग अलग कूडाघर में डालना चाहिए। इसके साथ साथ उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए स्वच्छता एप का प्रयोग कर समस्याओं का निस्तारण कराया जा सकता है। राजेश बरनवाल ने बताया कि अभी चार विशेष कार्यक्रमों का आयोजन गाजियाबाद क्षेत्र में किया जाना बाकी है। 

इस मौके पर विभाग द्वारा चारों कार्यक्रमों में प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें सही जवाब देने वाले 15 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। 



Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री