जितनी खूबसूरत शख्सियत उतनी दर्दनाक मौत, महिला एंकर की अनदेखी तस्वीरें




अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली नामी टेलीविजन न्यूज चैनल की मशहूर एंकर की शुक्रवार तड़के नोएडा के सेक्टर 77 में मौत हो गई। राधिका कौशिक नाम की न्यूज एंकर का शव आज सुबह उसके अपार्टमेंट के पार्किंग में पाया गया गया। इतनी खूबसूरत एंकर की इतनी दर्दनाक मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि उन्हें टीवी पर देखने वाले उनके दर्शक भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतनी जिंदादिल शख्स की ऐसे मौत हो जाएगी। तस्वीरों में देखें कैसी थी एंकर की लाइफ…. 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार राधिका कौशिक की मौत सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टेमेंट के उनके चौथी मंजिल स्थित फ्लैट से गिरने से हुई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि वह खुद वहां से कूदी या किसी ने राधिका को धक्का दिया। 

राधिका के बारे में उसके दोस्त बताते हैं कि वह बहुत ही महत्वकांक्षी, खुशमिजाज और तेज-तर्रार लड़की थी। वह कुछ ऐसा कर लेगी ये वो लोग सोच भी नहीं सकते। 

बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह 3.30 बजे की है। राधिका राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है। राधिका ने हाल ही में एक अपनी नौकरी बदली थी, जिसे लेकर वह उत्साहित भी थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर राधिका के परिजन जयपुर से निकल चुके हैं और कभी भी नोएडा पहुंच सकते हैं। 

जानकारी के अनुसार जिस वक्त राधिका गिरी उसका एक साथी एंकर राहुल अवस्थी उसके फ्लैट पर मौजूद था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री