शादी के बीच में भी मां का ख्याल रखना नहीं भूले कपिल शर्मा, प्यास लगी तो अपने हाथों से पानी पिलाया



कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं । 12 दिसंबर को एक ओर मुंबई में ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल संग सात फेरे लिए । वहीं दूसरी ओर अमृतसर में कपिल शर्मा ने गिन्नी संग शादी रचा ली। कपिल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । 

कपिल ने खुद अपने हाथों से मां को पानी पिलाया । ये सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है । शादी के व्यस्त शेड्यूल के बीच भी कपिल अपनी मां का ख्याल रख रहे थे। बता दें कि कपिल ने अपनी शादी में हरे कलर की शेरवानी पहनी और हाथ में तलवार लिए नजर आए । 

वहीं कपिल की दुल्हन गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना । शादी के वेन्यू पर भारी सिक्योरिटी लगाई गई थी । शादी में टीवी की कई हस्तियां पहुंचीं । इसमें भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सुमोना चक्रवर्ती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर पहुंचे थे । 

खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को भी अपनी शादी का कार्ड दिया था लेकिन वो नहीं पहुंचे । बता दें कि शादी के फंक्शन कपिल के घर में माता के जागरण से शुरू हुए थे । इसमें ऋचा शर्मा और मास्टर सलीम ने अपनी आवाज के जादू से समां बांध दिया। 

पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी कपिल की शादी में पहुंचे थे। कपिल की शादी की खुशी में उनकी मां ढोल की थाप पर खूब नाचीं। कपिल की शादी के और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । शादी से पहले कपिल शर्मा की संगीत सेरेमनी हुई थी जिसे पंजाब में जागो कहा जाता है। 

इसमें कपिल शर्मा ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए थे । वहीं गिन्नी ने भी उनके साथ डांस किया था । बता दें कि शादी के बाद अब कपिल अपना नया शो लेकर आएंगे । ये नया शो ‘द कपिल शर्मा शो सीजन 2’ के नाम से सोनी चैनल पर आएगा । कपिल के इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री