BCCI में पूर्व आईपीएस अधिकारियों की होगी भर्ती, एंटी करप्शन यूनिट में करेंगे काम



बीसीसीआई ने अपनी भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू)को मजबूत करने के लिए 10 पूर्व आईपीएस अधिकारियों को भर्ती करने का फैसला किया है। बोर्ड पांच क्षेत्रीय प्रमुख नियुक्त करेगा और इनके अंडर पांच इंटीग्रीटी अधिकारी काम करेंगे।
बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, एसीयू को मजबूत बनाने के लिए राज्य स्तर पर सक्षम अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। पांच क्षेत्रीय प्रमुख 60 से 65 साल के सेवानिवृत्त डीजी या आईजी स्तर के अधिकारी होंगे। इंटीग्रीटी अधिकारी रिटायर्ड एसपी स्तर के अधिकारी होंगे।
नियुक्तियों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया गुरूवार को शुरू हो गई और इनका इंटरव्यू सीओ, प्रमुख विनोद राय, सीओ, सदस्य डायना एडुल्जी एसीयू प्रमुख अजीत सिंह और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एएन रॉय के पैनल द्वारा किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

बोलीविया / 2 बार दुष्कर्म हुआ, घर जलाया, फिर भी बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया