America- 125 साल पुरानी कंपनी दिवालिया होने से बची, 4.4 अरब डॉलर में खरीदने का प्रस्ताव मिला


* सिआर्स 1990 तक अमेरिका की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी थी
* 1990 में वॉलमार्ट ने सिआर्स को पीछे छोड़ दिया
* पिछले 8 साल से कंपनी घाटे में चल रही
* इस साल अक्टूबर में दिवालिया होने की अर्जी दाखिल की थी
* शुक्रवार को खरीदारों के लिए प्रस्ताव देने का आखिरी दिन था
न्यूयॉर्क. अमेरिका की 125 साल पुरानी डिपोर्टमेंटल स्टोर चेन सिआर्स को दिवालिया होने से बचाने के लिए इसके चेयरमैन एडी लेम्पर्ट को आगे आना पड़ा। उन्होंने सिआर्स को खरीदने के लिए शुक्रवार को 4.4 अरब डॉलर का प्रस्ताव दिया। लेम्पर्ट ने अपने हेज फंड ईएसएल इन्वेस्टमेंट की कंपनी ट्रांसफोर्म होल्डको के जरिए यह ऑफर दिया। उनका प्रस्ताव आखिरी वक्त पर आया।
700 में से 425 स्टोर चलाने का प्रस्ताव
1. लेम्पर्ट ने सिआर्स के 425 स्टोर्स को चलाने के लिए ऑफर दिया। इनमें 50,000 कर्मचारियों को रोजगार दिया जाएगा। निकाले गए योग्य कर्मचारियों की फिर से भर्ती की जाएगी। इस डील के लिए लेम्पर्ट को 1.3 अरब डॉलर की रकम इन्वेस्मेंट बैंकों से मिलने का भरोसा है।
2. लेम्पर्ट के प्रस्ताव के से सिआर्स का मौजूदा संकट टल गया है। लेकिन, सिआर्स के एडवाइजर 4 जनवरी तक यह तय करेंगे कि ईएसएल क्वालिफाइड बिडर है या नहीं। इसका फैसला होने के बाद ही यह तय होगा कि 14 जनवरी को होने वाले ऑक्शन में ईएसएल शामिल हो पाएगी या नहीं।
3. सिआर्स ने 15 अक्टूबर को दिवालिया कोर्ट में अर्जी दी थी। उसने कहा था कि 142 स्टोर बंद किए जाएंगे। इसके बाद नवंबर में 40 और स्टोर बंद करने के ऐलान किया। अब कह रही है कि 80 स्टोर और बंद किए जाएंगे। इस तरह कुल 700 में से 262 स्टोर बंद किए जाएंगे।
कंपनी पर 5.6 अरब डॉलर का कर्ज
4. आर्थिक संकट से गुजर रही सिआर्स पर 5.6 अरब डॉलर (41440 करोड़ रुपए) का कर्ज है। किसी वक्त सिआर्स अमेरिका की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी थी। साल 1886 में रिचर्ड सिआर्स ने घड़ियां बेचने के लिए सिआर्स वॉच कंपनी शुरु की थी। बाद में कंपनी ने विस्तार किया और यह घरेलू वस्तुओं से लेकर हार्डवेयर तक बेचने लगी। साल 1893 में कंपनी का नाम सिआर्स, रिबक एंड कंपनी हो गया।
5. साल 1925 में सिआर्स का पहला रिटेल स्टोर खुला। इसके 12 महीने में 7 और स्टोर खोले। उस वक्त सिआर्स अमेरिका की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी थी। होम एप्लायंस में इसके केनमोर ब्रांड ने बाजार में अच्छी पकड़ बनाई।
साल 1990 में वॉलमार्ट ने पीछे छोड़ा
6. रिटेल में सफलता मिलने के बाद सिआर्स ने रिएल एस्टेट में भी हाथ आजमाया। साल 1990में सिआर्स को पीछे छोड़ वॉलमार्ट अमेरिका की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बन गई।
7. इन चुनौतियों के बावजूद सीईओ एडी लेम्पर्ट रुके नहीं। साल 2004 में उन्होंने अमेरिका की डिपार्टमेंटल स्टोर चेन के-मार्ट का अधिग्रहण कर लिया। साल 2005 में इसे सिआर्स में मर्ज कर दिया। इस मर्जर के एक साल बाद सिआर्स का मार्केट कैप 20 अरब डॉलर हो गया था।
8. मीडिया में इस तरह की चर्चा होने लगी कि लेम्पर्ट की संपत्ति वॉरेन बफे जितनी हो सकती है। लेकिन, वॉलमार्ट से सिआर्स को कड़ी चुनौती मिलने लगी। वॉलमार्ट ने स्टोर्स की संख्या बढ़ाई और हर दिन प्रोडक्ट के रेट घटाने लगा।
कंपीटीशन और मंदी में पिछड़ गई सिआर्स
9. साल 2008 में मंदी के दौरान बिक्री घट गई। इससे सिआर्स को दोहरा झटका लगा। ग्राहक स्टोर में जाने की बजाय ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा करने लगे। वॉलमार्ट ने अमेजन जैसी ऑनलाइन रिटेलर के कंपीटीशन में बिजनेस में निवेश बढ़ाना शुरू किया। लेकिन, सिआर्स के पास उतना फंड नहीं था।
10. सिआर्स पिछले 8 साल से घाटे में है। आखिरी बार 2010 में यह फायदे में रही। सीईओ एडी लेम्पर्ट कारोबार बेचकर और अपना पैसा लगाकर इसे चला रहे थे।
शेयर प्राइस 11 साल में 99% से ज्यादा घटा
11. वित्त वर्ष 2013-14 में कंपनी के कुल 2,429 स्टोर थे। लगातार स्टोर बेचने की वजह से इनकी संख्या घटकर 700 रह गई। 26 अप्रैल 2007 को कंपनी के शेयर का प्राइस 130 डॉलर था। यह अब डॉलर से भी कम रह गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री