श्रीनगर में पारा -7.8 डिग्री पर पहुंचा, रिकॉर्ड टूटा 28 साल का, मनाली में बर्फबारी


श्रीनगर की डल झील में बर्फ की परत जम गई है।

* कश्मीर में -20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथद्रास सबसे सर्द

* राजस्थान के फतेहपुर और हरियाणा के हिसार में भीपारा शून्य से नीचे

नई दिल्ली. पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट मेंहै। श्रीनगर में गुरुवार को 28 साल में दिसंबर की सबसेसर्द सुबह रही। यहां पारा माइनस 7.6 डिग्री पर पहुंचगया। इससे पहले 1990 में दिसंबर में यहां तापमानमाइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। श्रीनगर की डल झील आंशिक रूप से जम गई। उधर,हिमाचल के मनाली और उत्तराखंड के बद्रीनाथ, औली और चोपटा में गुरुवार को बर्फबारी हुई।


द्रास में -20.6 और करगिल में -16.2 डिग्री पर पारा

1. जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को द्रास सेक्टर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान माइनस 20.6 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया। करगिल में पारा माइनस 16.2 डिग्री पहुंच गया। जबरदस्त ठंड के चलते श्रीनगर औरउसके आसपास पाइप में पानी जमने से जल आपूर्ति ठप हो गई।

जम्मू और कटरा में ठंड से थोड़ी राहत

2. पर्यटक स्थल पहलगाम में पारा माइनस 8.3 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 9 डिग्री, लेह में माइनस 8.4 डिग्री, बटोट में माइनस 2.2 डिग्री, बनिहाल में माइनस 3.5 डिग्री और भदरवाह में माइनस 2.5 डिग्री दर्जकिया गया। वहीं, जम्मू में 4.3 डिग्री और कटरा में 3.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली : सीजन का दूसरा सबसे सर्द दिन

3. दिल्ली में भी गुरुवार को सीजन का दूसरा सबसे सर्द दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यह 3.6 तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिन तक ठंड से राहत के आसार नहीं है।

हरियाणा : 5 जिलों में 5 डिग्री से कम रहा पारा

4. हरियाणा के हिसार में गुरुवार को माइनस एक डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यहां इससे पहले 1996 के दिसंबर में माइनस 1.8 डिग्री और 2013 में माइनस 1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसकेअलावा, सिरसा में 4.8 डिग्री, नारनौल में 4.5, कुरुक्षेत्र में 4.0 और करनाल में 3.2 डिग्री तापमान दर्जकिया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में भी अगले 10 दिन तक ठंड से राहत के आसार नहींहै।

राजस्थान : फतेहपुर में माइनस 2.2 डिग्री पहुंचा पारा

5. प्रदेश में सीकर के फतेहपुर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। यहांतापमान -2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यह माइनस 2.8 पर था। गुरुवार को प्रदेश में5 जगहों पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। चूरू में पारा 2.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 1.8 डिग्री, अलवरमें 2.8 डिग्री और प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा सहित प्रदेश के 12 शहरों में अगले चार दिन तक शीतलहरचलने की चेतावनी जारी की है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री