चिपसेट/ क्वालकॉम ने पेश किया दुनिया का पहला 5G सपोर्ट वाला Snapdragon 855, इससे 50-100 गुना ज्यादा मिलेगी Internet Speed.


* इस चिपसेट को सैमसंग के 5G फोन में दिया जाएगा

* इसमें खास तरह का अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसरदिया गया है

* कंपनी के मुताबिक, इसमें तीन गुना ज्यादा बेहतरएआई परफॉर्मेंस मिलेगा

गैजेट. चिपसेट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी क्वालकॉमने मंगलवार को अमेरिका के हवाई में हुई ‘स्नैपड्रैगन समिट’ में लेटेस्ट चिपसेट ‘स्नैपड्रैगन 855’ पेश करदिया। ये दुनिया का पहला 5G सपोर्ट वाला चिपसेट हैऔर इसका इस्तेमाल सैमसंग और वेरिजॉन के 5G फोन में किया जाएगा।

पिछले चिपसेट के मुकाबले तीन गुना बेहतर एआई परफॉर्मेंस : क्वालकॉम ने बताया कि स्नैपड्रैगन 855 कंपनी का चौथी जनरेशन का चिपसेट है और इसमें मल्टी-कोर क्वालकॉम एआई इंजन दिया गया है जोपिछली जनरेशन के चिपसेट के मुकाबले तीन गुना ज्यादा बेहतर एआई परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ ही येदुनिया का पहला कम्प्यूटर विजन आईएसपी के साथ आता है जो ऑब्जेक्ट और चेहरे को पहचानने मेंमदद करेगा।

ग्लास स्क्रीन से ही काम करेगा फिंगरप्रिंट सेंसर : कंपनी ने इस लेटेस्ट चिपसेट में अल्ट्रासोनिकफिंगरप्रिंट सेंसर का फीचर दिया है, जिसे ‘क्वालकॉम 3D सोनिक सेंसर’ नाम दिया गया है। कंपनी केमुताबिक, इसकी मदद से फोन की ग्लास स्क्रीन से ही यूजर्स के फिंगरप्रिंट सेंसर को पहचाना जा सकेगा।

50-100 गुना ज्यादा मिलेगी इंटरनेट स्पीड : इस चिपसेट को खासतौर से 5G कनेक्टिविटी के लिएबनाया गया है और इसका इस्तेमाल 5G फोन में ही किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस चिपसेट सेयूजर्स मौजूदा 4G नेटवर्क से 50-100 गुना ज्यादा इंटरनेट स्पीड मिलेगी।

सैमसंग के 5G फोन में मिलेगा ये चिपसेट : एक दिन पहले ही सैमसंग और वेरिजॉन ने मिलकर 5G फोनकी घोषणा की थी जिसे 2019 के शुरुआती 6 महीनों में अमेरिका के बाजार में उतार दिया जाएगा। इससमिट में क्वालकॉम ने बताया कि सैमसंग और वेरिजॉन के 5G फोन में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री