दिन में 5 से 6 बार खाते हैं अनिल कपूर, फिर भी फिटनेस ऐसी कि कहीं नहीं ठहरते आज के स्टार्स
5 फिटनेस सीक्रेट्स, जिन्हें फॉलो कर 62 की उम्र में भीइतने यंग हैं अनिल कपूर
मुंबई। अनिल कपूर 62 साल के हो गए हैं। 24 दिसंबर1956 को चेम्बूर, मुंबई में जन्मे अनिल कपूर फेमसफिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं।62 साल की उम्र में भी अनिल अपनी फिटनेस को लेकरअक्सर चर्चा में रहते हैं। जून, 2018 में हुए बैंकॉकआईफा अवॉर्ड्स में भी अनिल कपूर अपने लुक को लेकरसुर्खियों में रहे। वैसे, उनके सामने आजकल के स्टार्स कीरंगत भी फीकी लगती है। बेटी सोनम की शादी में भीउनकी फिटनेस की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुईथी। 3 बच्चों के पिता अनिल की फिटनेस के पीछे उनकास्ट्रिक्ट रुटीन है।
दिन में 5 से 6 बार खाना खाते हैं अनिल….
अनिल कपूर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वे उम्रसंबंधी कॉमन बीमारियों से मुक्त हैं। अनिल कपूर कीडाइट की बात करें तो वे दिन में 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाना खाते हैं। इसमें सब्जियां, दाल, ओट्स,मछली, ब्रोकली, चिकन और प्रोटीन शेक शामिल होते हैं।
ब्रेकफास्ट से डिनर तक, ऐसा होता है अनिल कपूर का रुटीन….
रोजाना सुबह 6 बजे उठते हैं। खाली पेट बॉटल भरकर पानी पीते हैं। इसके थोड़ी देर बाद सायक्लिंग औरजॉगिंग के लिए जाते हैं।
सुबह-सुबह डाइट में केला शामिल करते हैं इससे उन्हें कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और आयरन मिलता है।
ब्रेकफास्ट में अंडा और अनाज-फल लेते है। सेंडविच के साथ पत्ता गोभी सलाद भी खाते हैं।
दिनभर में 5 से 6 बार हर डेढ़ से दो घंटे में कुछ न कुछ लेते हैं। साथ ही कैलोरी काउंट भी करते हैं।
स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक और एपल जूस पीना पसंद है। उबली हुई गोभी और सलाद को डिफरेंट सॉस के साथलेना पसंद करते हैं।
लंच में उबली हुई दाल को ब्राउन राइस के साथ खाते हैं। साथ ही करीब 140 ग्राम प्रोटीन शेक लेते हैं। कईबार अंकुरित अनाज इसकी जगह लेते हैं।
शाम में शेक, चिकन और टर्की सैंडविच लेते हैं। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में खूब सारा पानीपीते हैं।
रात में डिनर जल्दी कर लेते हैं। इसमें 250 ग्राम चिकन और फिश शामिल होती है।
शुगर को हाथ तक नहीं लगाते अनिल कपूर
एक इंटरव्यू के दौरान बेटी सोनम ने बताया था कि पापा रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है किदेर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे कम ही दिखाई देते हैं। टाइम से सोने और जगने के साथ हीपापा शुगर से बने आइटम और जंक फूड को अवॉयड करते हैं। उनका मानना है कि ज्यादातर हेल्थ इश्यूजशुगर की वजह से होते हैं और आप इसे खाना जितना कम करेंगे, आपकी हेल्थ उतनी ही बेहतर रहेगी।
4 दो से तीन घंटे वर्कआउट करते हैं…
अनिल कपूर हर दिन 2 से 3 घंटे वर्कआउट करते हैं। वे अपने नियमों और बॉडी पार्ट्स की जरूरत केहिसाब से वर्कआउट बदलते रहते हैं। हर दिन 10 से 20 मिनट तक कार्डियो करने के बाद वे फ्री वेट, पुश-अप्स, क्रंचेस, चेयर स्क्वाट जैसे टिपिकल वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट में तेजी से साइकिलिंगकरना भी शामिल है। सुबह उठकर या तो वे साइकिलिंग करते हैं या फिर जॉगिंग। योगा प्रैक्टिस को भीउन्होंने अपने रुटीन का हिस्सा बनाया हुआ है।
भरपूर नींद लेते हैं अनिल कपूर
अनिल कपूर के मुताबिक, मैं दिन में जमकर काम करता हूं और समय पर नींद पूरी करता हूं। कम नींद केकारण अक्सर लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं। नींद लेने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि दिनभर खूबकाम करो, थक जाओ। वो नेचुरल चीजों में ज्यादा भरोसा करते हैं। अनिल कपूर कहते हैं कि अपने बालोंऔर स्किन को मेंटेन करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि एक्सरसाइज करो और सही डाइट लो।

Comments
Post a Comment