इजरायल –नमक-मिर्च की डिब्बियों का संग्रहालय बनाया, यहां इनके जोड़े रखे 37 हजार


* गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो सकता हैम्यूजियम, जल्द दौरा करने करेंगे अफसर

* संग्रहालय की सबसे पुरानी डिब्बी सन 1703 की,सबसे महंगी डिब्बी करीब 12 लाख रुपए की


येरुशलम. इजरायल के हदेरा शहर में एक अनोखाम्यूजियम बनाया गया है। इसमें खाने पर नमक-मिर्चछिड़कने वाली डिब्बियों के 37 हजार जोड़े रखे गए हैं।म्यूजियम का नाम भी सॉल्ट एंड पेपर म्यूजियम रखागया है। म्यूजियम के लिए अलग-अलग तरह कीडिब्बियां जुटाने में इसके मालिक ऐतन बार-ऑन्स को58 साल लगे।

सांता से लेकर क्वीन एलिजाबेथ तक की डिब्बियां

1. बार-ऑन्स के कलेक्शन में सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, टॉयलेट सीट्स, कई पशु, पारंपरिक परिधानपहने हुए लोग, ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ और उनका कुत्ता भी शामिल है।













2. बार-ऑन्स को ज्यादातर डिब्बियां तोहफे में, दान में मिलीं या फिर उन्हें खरीदनी पड़ीं। वे कहते हैं- यहांआने वालों में मुस्लिम, ईसाई, यहूदी सभी लोग हैं। हर कोई यहां आकर खुश रहता है। इजरायल में तीनधर्मों इस्लाम, ईसाई और यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं।

3. बार-ऑन्स ने 2014 में डिब्बियां जुटाना शुरू किया था। वे कहते हैं- मैं चाहता हूं संग्रहालय का नामवर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार हो। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अफसर भी जल्द ही यहां आने वाले हैं।

सबसे पुरानी डिब्बी 300 साल पुरानी

4. बार-ऑन्स ने हर डिब्बी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया है। सबसे पुरानी डिब्बी 1703 की है, वहींसबसे महंगी डिब्बी की कीमत 17 हजार डॉलर (करीब 12 लाख रुपए) है।













5. बार-ऑन्स कहते हैं- 40 हजार पेयर्स हो जाने पर मैं कलेक्शन करना बंद कर दूंगा। किसी भी इंसान केलिए इतनी संख्या में चीजों को संभालना कठिन होता है। आखिर मेरी भी सीमा है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री