उपलब्धि/ यासिर शाह ने सबसे कम 33 टेस्ट में लिए 200 विकेट, रिकॉर्ड तोड़ा



पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने 17 टेस्ट में 100 विकेट लिए थे 

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के क्लेरेंस विक्टर ग्रिम्मेट का रिकॉर्ड तोड़ा, ग्रिम्मेट ने 36 टेस्ट में 200 विकेट लिए थे 

अबु धाबी. पाकिस्तान के यासिर शाह ने गुरुवार को टेस्ट में अपने 200 विकेट पूरे किए। वे सबसे कम 33 टेस्ट में इतने विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शाह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के आखिरी टेस्ट के चौथे दिन जैसे ही विलियम सोमरविले को एलबीडब्ल्यू किया, 82 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शाह से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के क्लेरेंस विक्टर ग्रिम्मेट के नाम था। ग्रिम्मेट ने 15 फरवरी 1936 को अपने 36वें टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे।

Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

बोलीविया / 2 बार दुष्कर्म हुआ, घर जलाया, फिर भी बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया