सेंसेक्स में 250 अंक की बढ़त, IT कंपनियों के शेयरों में 2.6% तक उछाल


* सेंसेक्स के 30 में से 25, निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी

* रिलायंस के शेयर में 1.61% बढ़त, तेल कंपनियों केशेयरों में 2% तक गिरावट

मुंबई. शेयर बाजार में गुरुवार को अच्छी तेजी आई।सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी देखी जा रही है। कारोबारके दौरान इसने 391 अंक की बढ़त के साथ 36,041.24 का स्तर छुआ। इंट्रा-डे में निफ्टी 95 प्वाइंट की तेजी केसाथ 10,824.80 के स्तर तक चढ़ा।

दूसरे एशियाई बाजारों से अच्छे संकेतों से भारतीय बाजार में तेजी आई। अमेरिका ने यह भरोसा दिया किवहां के केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन को हटाने की कोई मंशा नहीं है। इस खबर से अमेरिकासमेत दुनियाभर के बाजारों को फायदा हुआ।

इन्फोसिस के शेयरों में 2.6% तेजी

1. आईटी, मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। एनएसई परइन्फोसिस के शेयर में 2.59% और टेक महिंद्रा के शेयर में 2.34% की बढ़त दर्ज की गई।

2. दूसरी ओर बीपीसीएल के शेयर में 2% और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर में 1.23% गिरावट आई।आईओसी और पावर ग्रिड के शेयर 0.74% नुकसान में नजर आए।

3. डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 21 पैसे की गिरावट के साथ 70.27 पर आ गया। बुधवार को70.06 पर क्लोजिंग हुई थी। उधर, ब्रेंट क्रूड में 1.18% गिरावट दर्ज की गई। यह 54.64 डॉलर प्रति बैरलपर आ गया।

4. शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी का लगातार दूसरा दिन है। बुधवार को सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त केसाथ 35,650 पर बंद हुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 66 प्वाइंट की तेजी के साथ 10,729 पर हुई थी।बुधवार को विदेशी निवेशकों ने 80.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि, घरेलू निवेशकों ने 137.63 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री