2017 में 50% ज्यादा 12387 पेटेंट आवेदन मंजूर हुए, इनमें 85% विदेशी


संयुक्त राष्ट्र ने जारी की वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीऑर्गेनाइजेशन रिपोर्ट

साल 2017 में देश में दिए गए कुल पेटेंट में सिर्फ 1712 भारतीय 

पेटेंट मंजूरी के मामले में भारत का दुनिया में 10वांनंबर, चीन टॉप पर

ग्लोबल टॉप-50 पेटेंट एप्लिकेशंस लिस्ट में कोईभारतीय कंपनी नहीं 

जेनेवा. भारत में पेटेंट की संख्या में पिछले साल 50% इजाफा हुआ। साल 2017 में कुल 12,387 पेटेंटदिए गए। संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं।इसके मुताबिक साल 2016 में 8,248 जबकि 2015 में 6,022 पेटेंट दिए गए थे। इस तरह पिछले दो सालमें पेटेंट मंजूरी मिलने की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई।

2 साल में पेटेंट मंजूरी बढ़कर दोगुनी से भी ज्यादा हुई

1. यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में 8,248 जबकि 2015 में 6,022 पेटेंट दिए गए थे। इसतरह पिछले दो साल में पेटेंट मंजूरी मिलने की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई।

2. रिपोर्ट जारी करते हुए इसके डायरेक्टर जनरल फ्रांसिस गरी ने कहा कि ‘बौद्धिक संपदा सुरक्षा कीमांग तेजी से बढ़ रही है। इससे पता चलता है कि इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी से जुड़े इनोवेशन कंपीटीशन औरकमर्शियल गतिविधियों में अहम हो गए हैं।’

चीन में सबसे ज्यादा 4,20,144 आवेदन मंजूर हुए

3. दुनियाभर में पिछले साल कुल 14 लाख पेटेंट आवेदनों को मंजूरी दी गई। चीन में सबसे ज्यादा 4 लाख20 हजार 144 पेटेंट जारी किए गए। अमेरिका में 3 लाख 18 हजार 829 पेटेंट दिए गए।

4. गरी के मुताबिक कुछ दशकों में ही चीन ने अपना इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सिस्टम तैयार कर घरेलूनवाचारों को बढ़ावा दिया है। पिछले साल चीन में कुल 13.8 लाख पेटेंट अर्जियां दाखिल हुईं। यह अमेरिकाकी तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है। अमेरिका में 2017 में 6 लाख 6 हजार 956 पेटेंट एप्लिकेशन फाइलहुई थीं। इनमें 10,309 आवेदन भारतीयों के थे।

भारत में पिछले साल कुल 46,582 आवेदन दाखिल हुए

5. भारत में पिछले साल कुल 46,582 पेटेंट एप्लिकेशन दाखिल की गईं। इनमें 14,961 घरेलू लोगों कीजबकि 31,621 विदेशियों की थीं। घरेलू आवेदनों में 15.7% फार्मा सेक्टर से थे।

6. साल 2017 में पेटेंट मंजूरी के मामले में भारत दुनियाभर में 10वें नंबर पर रहा। भारत की कोई कंपनीया यूनिवर्सिटी ग्लोबल टॉप-50 पेटेंट एप्लिकेशंस लिस्ट में शामिल नहीं हो पाईं।

7. जापान की कैनन कंपनी 24,036 पेटेंट आवेदनों के साथ ग्लोबल-50 लिस्ट में टॉप पर रही। दक्षिणकोरिया की सैमसंग 21,836 आवेदनों के साथ दूसरे और चीन की स्टेट ग्रिड कॉरपोरेशन 21,653 एप्लीकेशन के साथ तीसरे नंबर पर रही।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री