शेयर/ सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त, निफ्टी 10900 के ऊपर पहुंचा



मेटल शेयरों में 2 से 4% तक तेजी, मेटल इंडेक्स 3%चढ़ा

सन फार्मा का शेयर 10% लुढ़का, मई 2017 के बादसबसे ज्यादा गिरावट 

मुंबई. शेयर बाजार में सोमवार को तेजी आई। सेंसेक्स200 अंक की बढ़त के साथ 36,394 के स्तर पर पहुंचगया। निफ्टी में 60 अंक की तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्सके 30 में से 22 शेयरों में उछाल आया। निफ्टी के 50 मेंसे 31 शेयर फायदे में नजर आए।

अमेरिका ने चीन के इंपोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी टाली

1. मजबूत विदेशी संकेत मिलने से भारतीय बाजार में तेजी आई। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवादसुलझने की उम्मीद से ज्यादातर एशियाई बाजारों में मजबूती आई। अमेरिका ने चाइनीज इंपोर्ट पर 1 जनवरी से प्रस्तावित शुल्क बढ़ोतरी 90 दिन के लिए टाल दी है।

2. भारतीय बाजार में मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में मेटल इंडेक्स2.80% चढ़ गया। वेदांता, हिंडाल्को, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में एनएसई पर 2 से4% तक तेजी दर्ज की गई।

3. सन फार्मा के शेयर में 10.4% गिरावट दर्ज की गई। मई 2017 के बाद यह सबसे ज्यादा है। न्यूजएजेंसी के मुताबिक सन फार्मा के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग का केस फिर से खुल सकता है। इस खबर सेशेयर में बिकवाली बढ़ गई।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री