17 साल की नाबालिग के साथ चाचा ने रेप किया, बच्चे को जन्म दिया अस्पताल में


महाराष्ट्र के पुणे शहर में पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने 17 साल की भतीजी के साथ कई बार रेप करने वाले व्यक्तिके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कररहीं असिस्टेंट पुलिस अधिकारी त्रुप्ती बोराडे का कहनाहै, “मामला तब सामने आया जब पीड़िता को पेट में दर्दहो रहा था और उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। वहांउसने सात महीने के बच्चे को जन्म दिया है।” लड़कीनाबालिग है इसलि, अस्पताल ने इस बात की शिकायतपुलिस को की।

आरोपी और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग एक हीघर में रहते हैं। शिकायत के अनुसार, पीड़िता के साथ मई महीने से ही शोषण हो रहा है। आरोपी उसे जानसे मारने की धमकी देता रहता था और किसी को भी इस बारे में बताने को मना करता था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा ने उसका रेप करने के बाद उससे शादी करने का वादा किया।पीड़िता के घर में आरोपी चाचा के अलावा उसकी दादी और एक अन्य चाचा भी रहते हैं। पुलिस अधिकारीने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। लड़की के माता-पिता के बारेमें अभी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की नाबालिगहै इसलिए आरोपी के खिलाफ धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ25 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया। आरोपी उसी दिन से फरार है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री