12वीं की छात्रा ने कहा- किसी और के साथ चली जाऊंगी तो नाराज प्रेमी ने गला घोंटकर मार डाला


* दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी ने छात्रा को घर बुलाया
* वारदात को अंजाम देकर बिल्डिंग पर चढ़ गया आरोपी
भोपाल. 12वीं की छात्रा के किसी और के साथ जाने की बात सुनते ही प्रेमी ने उसके ही घर में पहले तो दोनों हाथ से उसका गला दबाया फिर उसकी लैगिंग से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से कुछ दूरी पर 4 मंजिला एक इमारत पर चढ़कर करीब आधा घंटे तक ड्रामा करता रहा।
पुलिस ने उसे नीचे उतारने के लिए उसके दोस्तों से उसे शराब का लालच दिलवाया, तब जाकर पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब हो सकी। हालांकि अब तक परिजनों को यह नहीं पता कि उनकी बेटी की हत्या किसने की। कोलार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।
 न्यू आंबेडकर नगर, कोलार निवासी 17 वर्षीय नाबालिग कक्षा 12वीं की छात्रा थी। एसआई कोलार नवीन पांडे के अनुसार दोपहर करीब 4 बजे न्यू अांबेडकर नगर के पास एक युवक के मल्टी में चढ़े होने की सूचना मिली थी। डायल-100 के वहां पहुंचने पर युवक पुलिस को देखते ही वहां से कूदने की धमकी देने लगा।
युवक को बचाने के लिए पुलिस ने उसके दोस्तों का सहयोग लिया और फिर उसके दोस्तों को बिल्डिंग पर शराब लेकर भेजा। बातचीत के बाद वह बिल्डिंग से उतरने को तैयार हो गया। किसी तरह उसको पुलिस नीचे उतारने में कामयाब हो सकी। पूछताछ में उसने अपनी प्रेमिका के गला दबाने की बात स्वीकार की। इधर पुलिस को जेपी अस्पताल से 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली।
एसआई पांडे के अनुसार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अक्षय उर्फ मुकुल लोखंडे पिता राजू लोखंडे के रूप में हुई। वह पुताई का काम करता है। अक्षय ने बताया कि वह नाबालिग को करीब 3साल से जानता है। वह उससे प्यार करता है। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी प्रेमिका ने उसे घर बुलाया था। घर पहुंचने के बाद वह बात कर रहे थे। इसी दौरान उसने कहा कि वह उसे कुछ दिला नहीं सकता है। अब तक वह उसे मोबाइल भी नहीं दिला सका है। उसकी यह बात सुनते ही अक्षय ने दोनों हाथ से उसका गला दबाना शुरू कर दिया। कुछ देर छात्रा छटपटाती रही,लेकिन फिर उसके शरीर में हरकत होना बंद हो गए। इसके बाद पलंग के बगल से रखी प्रेमिका की ही लैगिंग से उसका गला कसकर बांध दिया। घटना के बाद आरोपी पास की एक बिल्डिंग पर चढ़ गया।
दोस्तों के फेसबुक प्रोफाइल से छात्रा से करता था बात :
एसआई पांडे के अनुसार नाबालिग और आरोपी दोनों फेसबुक का उपयोग करते थे। नाबालिग के पास खुद का फोन था, जबकि आरोपी अक्षय अपने दोस्तों के फेसबुक प्रोफाइल से उससे बात करता था। दोस्तों ने उसे बताया था कि उसकी प्रेमिका दूसरे लड़कों के संपर्क में है। इस बात को लेकर अक्षय का नाबालिग से दो दिन पहले विवाद भी हुआ था। अक्षय ने उसका मोबाइल फोन लेकर फेंक दिया था। यह बात आरोपी ने खुद पुलिस को बताई।
छात्रा की मां ने कहा-घर आकर गाली-गलौज करता था :
मृतका की मां का कहना है कि घटना के दौरान वे घर पर नहीं थीं। उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली थी कि उनकी बेटी मृत पड़ी हुई है। पड़ोसी और उनके रिश्तेदार ही छात्रा को जेपी अस्पताल ले गए थे। उन्होंने बताया कि अक्षय नाम का एक लड़का उनकी बेटी को परेशान करता था। वह घर पर आकर कभी-कभार गाली-गलौज भी करता था, लेकिन उनको नहीं पता कि उनकी बेटी के साथ क्या हुआ।
छात्रा ने कॉपी में लक्ष्य के कॉलम में लिखा 'एसआई' :
एसआई पांडे के अनुसार मौके पर मिले सबूत से अब तक हत्या के पूर्व ज्यादती किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी ने भी इस तरह की किसी बात से इंकार किया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसआई पांडे के अनुसार पुलिस को मौके से मृतका की एक कॉपी मिली है। इसमें सामने वाले पन्ने पर नाम, पता, और लक्ष्य के कॉलम भरे मिले हैं। इसमें छात्रा ने लक्ष्य के कॉलम में एसआई और रुचि में म्यूजिक लिखा है। हालांकि अब तक कहीं उनके दोनों के संबंध में कुछ भी लिखा नहीं मिला है।
शराब का लालच देकर उतारा नीचे :
पुलिस के वहां पहुंचने पर आरोपी नीचे कूदने की धमकी देने लगा। तब तक यह पता नहीं चला था कि आरोपी वहां क्यों चढ़ा हुआ है। उसके कुछ दोस्तों को बुलाया गया। उनसे बातचीत के बाद उन्हें शराब की बोतल लेकर भेजा गया। वह शराब की बोतल लेने को तैयार हो गया। उसके हाथ बढ़ाते ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। 

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री