तीसरा टेस्ट / भारत ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, ओपनर्स राहुल-विजय बाहरय मयंक करेंगे डेब्यू



* लोकेश राहुल और मुरली विजय ने दो टेस्ट में कुल97 रन बनाए।

* मेलबर्न में तीसरा टेस्ट कल, दोनों टीमों ने कियाप्लेइंग इलेवन का ऐलान

* भारतीय टीम में रोहित-जडेजा की वापसी,ऑस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श को शामिल किया

खेल. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में बुधवार से होनेवाले तीसरे टेस्ट के लिए भारत ने 11 सदस्यीय टीम काऐलान कर दिया है। खराब फॉर्म के कारण दोनों ओपनरमुरली विजय और लोकेश राहुल को टीम से बाहर कर दिया गया। वहीं, इस टेस्ट में मयंक अग्रवाल कोडेब्यू करने का मौका मिलेगा। मयंक के साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी से ओपनिंग कराईजाएगी। दोनों टीमें चार टेस्ट की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है।

पर्थ टेस्ट में हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि विजय और राहुल पिछले कुछ मैच मेंनाकाम रहे हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट उनका साथ देगा। दोनों अपनी गलतियों से सबक लेकर बेहतरप्रदर्शन करेंगे। ऐसी उम्मीद थी कि विजय-राहुल में से किसी एक को ही बाहर किया जाएगा, लेकिनमैनेजमेंट ने सीरीज के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जोखिम उठाना उचित नहीं समझा और दोनों को हीबाहर कर दिया।

चार पारियों में 50-50 रन भी नहीं बना सके विजय-राहुल

मुरली विजय ने दो टेस्ट की चार पारियों में 12.25 की औसत से सिर्फ 49 रन बनाए। वहीं, राहुल चारपारियों में 12 की औसत से 48 रन ही जुटा सके। दूसरी ओर ओपनर के तौर पर चुने गए हनुमा ने दोपारियों में 48 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन से ओपनर के तौर पर उन्हें खिलाना भी एक जोखिम भराफैसला है। हनुमा टीम में ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं।

रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा की वापसी

एडिलेड टेस्ट के बाद चोट के कारण पर्थ में नहीं खेलने वाले रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है। वहीं,जडेजा भी कंधे की चोट से उबर गए हैं। वे इस दौरे पर पहला मैच खेलेंगे। एडिलेड टेस्ट से पहले क्रिकेटऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ उन्होंने कंधे में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें शुरुआती दो टेस्टसे बाहर रखा गया था।


Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री