सर्दी - ग्वालियर में 11 साल का रिकॉर्ड टूटा, Bhopal में 6.0 डिग्री पर पहुंचा पारा



रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील में खेत में ओस की बूंदे जम गईं। 

पूरा प्रदेश कड़ाके की सर्दी की चपेट में 

अभी और गिरेगा पारा, कोहरे की संभावना 

भोपाल/ ग्वालियर. उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अनेक जिले ठिठुर रहे हैं। भोपाल में गुरुवार को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन, न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया। यानी इस सीजन की सबसे ठंडी रात। ग्वालियर में भी पारा 4, जबलपुर 6.6 डिग्री पर पहुंच गया। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 2.4 दर्ज किया गया। रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील में खेत में ओस की बूंदे जम गईं। 

बर्फ से ढंके पहाड़ों से टकराकर आने वाली उत्तरी हवा के कारण लगभग पूरा प्रदेश कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। ग्वालियर में 11 साल बाद 20 दिसंबर की रात सबसे सर्द रही। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 19 दिसंबर 2007 को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालात यह हैं कि सबसे कम ठंड पड़ने वाले निमाड़ अंचल के खरगोन और खंडवा में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। 

भोपाल: पिछले 5 दिन से शहरवासी गलनभरी सर्दी से परेशान हैं। गुरुवार को सुबह की सर्दी के बाद तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, रात का पारा गिरने के कारण अब कोहरा भी गिरना शुरू होगा। यहां रात का तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। 

इंदौर: मालवा-निमाड़ अंचल में पारे का लुढ़कना जारी है। खरगोन में बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा। शाजापुर में दो दिन स्थिर रहने के बाद पारा 5.5 डिग्री रहा। इधर, शाजापुर और आगर में जिले में कई स्थानों पर फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगर तापमान का गिरना लगातार ऐसा ही जारी रहा तो इसका असर फसलों पर पड़ सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री