नई Search / नाक में फिट होने वाला एयर फिल्टर बनाया, प्रदूषण के 90% कण शरीर में जाने से रोकेगा




* यह फिल्टर प्रदूषण, एलर्जी वाले कण और बैक्टीरिया को रोकता है, इससे संक्रमित बीमारियों का खतरा भी कम होता है 

* शिकागो यूनिवर्सिटी के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के मुताबिक वायु प्रदूषण लोगों की जिंदगी 1.8 साल तक कम करता है 

हेल्थ. दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बढ़ता प्रदूषण लोगों को बीमार बना रहा है। ज्यादातर लोग फेसमास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रदूषण से जूझते ऐसे ही शहरों के लोगों के लिए अमेरिका के इंजीनियरों ने नाक में फिट होने वाला खास तरह का एयर फिल्टर बनाया है। दावा है कि यह सांस के साथ जाने वाले 90% प्रदूषण के कण, एलर्जेंस (एलर्जी पैदा करने वाले कण) और बैक्टीरिया को रोकने में सक्षम है। 



कीमत 925 रुपए 

इसे ऑक्सीजन नोज फिल्टर नाम दिया गया है। 10 फिल्टर वाले पैकेट की कीमत 925 रुपए है। इसे नाक के अंदर आसानी से लगाया जा सकता है। बाहर से देखने पर पता नहीं चलता कि फिल्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कारण इसे अदृश्य एयर फिल्टर भी कहा जा रहा है। यह चार अलग-अलग आकार में उपलब्ध है। 

कई तरह की बीमारियों से बचाएगा 

ऑक्सीजन नोज फिल्टर सिर्फ प्रदूषण, एलर्जेंस और बैक्टीरिया से ही नहीं बचाता बल्कि हवा से फैलने वाली संक्रमित बीमारियों का खतरा भी कम करता है। एक फिल्टर को 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लगे इलेक्ट्रोस्टेटिक फिल्टर हवा में मौजूद बारीक कणों को रोकने में मदद करते हैं। शिकागो यूनिवर्सिटी के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के मुताबिक वायु प्रदूषण लोगों की जिंदगी 1.8 साल तक कम करता है। दुनिया में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने चिंता जताई थी। करीब एक दशक पहले एयर पॉल्युशन को कम करने के लिए डब्ल्यूएचओ ने गाइडलाइन जारी की थी जिसे अमेरिका ने सख्ती से लागू किया था। नतीजा आज यहां प्रदूषण का स्तर काफी कम है।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री