Samsung Galaxy A9 (2018) भारत में लॉन्च, 4 रियर कैमरे के अलावा ये हैं, फीचर्स


इच्छुक ग्राहक अमेजन पर रजिस्टर कर के लॉन्च से जुडी अपडेट्स पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने भी अपने पलटफोर्म पर इस फोन की उपलब्धता की पुष्टि की है 

नई दिल्ली। Samsung Galaxy A9 (2018), दुनिया का पहला 4 कैमरा वाला स्मार्टफोन आज लॉन्च हो गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ई-कॉमर्स साइट्स ने Samsung Galaxy A9 के लिए लैंडिंग पेज बनाया है। मतलब यह है की इस प्रीमियम मिड-एन्ड स्मार्टफोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट द्वारा बेचा जाएगा। सैमसंग इस फोन को गुरुग्राम में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा रहा है। फोन को 3 कलर वेरिएंट्स लेमनेड ब्लू, बबलगम पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। 

इस फोन के बारे की सेल कल से शुरू होगी, इसे आप फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ई-कॉमर्स साइट्स पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप एयरटेल स्टोर, पेटीएम मॉल के साथ ही सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से भी इसे खरीद सकते हैं। सैमसंग का यह फोन दुनिया का पहला 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इसलिए सैमसंग ने भारत में इस डिवाइस की अधिक उपलब्धता की योजना बनाई है। 

Samsung Galaxy A9 (2018): स्पेसिफिकेशन्स और भारत में अनुमानित कीमत 

Galaxy A9 (2018) के 4 कैमरे इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी। इसमें 24MP प्राइमरी सेंसर, 10MP टेलीफोटो लेंस के साथ 2X ऑप्टिकल जूम, 8MP सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड 120 डिग्री लेंस और डेप्थ इफेक्ट के लिए 5MP सेंसर दिया जाएगा। इसका फ्रंट कैमरा 24MP का होगा। 

स्पेसिफिकेशन्स के मामले में, फोन में 6.3 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 18.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया जाएगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रगन 660 प्रोसेसर के साथ 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो ओएस के साथ 3800 mAH बैटरी के साथ आता है। इसमें आप एक साथ 320 मूवीज को स्टोर कर सकते हैं। 

Samsung Galaxy A9 (2018) की सीधी टक्कर Oneplus 6T से होगी। भारत में Oneplus 6T की कीमत 37999 रुपये है। फोन के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है, वहीं 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री