Return Gift / दीपवीर ने मेहमानों से नहीं लिए तोहफे लेकिन दिया एक खास फ्रेम और हैंड रिटन नोट
बॉलीवुड . दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेंगलुरु में अपना पहला रिसेप्शन अटेंड कर मुंबई वापस लौट आए हैं। 28 नवंबर को दूसरा रिसेप्शन और 1 दिसंबर को तीसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। इसी बीच कपल द्वारा गेस्ट्स को दिए गए थैंक्यू गिफ्ट की फोटो सामने आई है जो उन्होंने इटली में अपने मेहमानों को दिए थे।
ये था दीप-वीर का रिटर्न गिफ्ट : लड़की वाले और लड़के वाले की तरफ से दीपिका-रणवीर की मंडप रस्म वाली फोटो को फ्रेम कराकर मेहमानों को दिया गया। फ्रेम के अलावा गेस्ट्स को मिठाईयां, हैंडमेड कंगन और कपल की तरफ से लिखा एक हैंड रिटन नोट दिया।
मार्च में कमबैक कर रहीं दीपिका : तीनों रिसेप्शन अटेंड करने के बाद कपल अपने करियर पर फोकस करेगा। रणवीर जहां फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे जबकि दीपिका शादी के बाद अपनी नई शुरुआत मार्च 2019 से करेंगी। दीपिका फिल्ममेकर मेघना गुलजार की एसिड सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बन रही फिल्म में लीड रोल करेंगी।
शादी में पहनी रॉयल फुटवियर : दीपिका और रणवीर ने शादी में डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के आउटफिट पहने थे। खास बात ये थी दूल्हे-दुल्हन के शादी के जोड़े के साथ दोनों के फुटवियर भी सब्या ने ही डिजाइन कराए। सब्यसाची ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फुटवियर की फोटोज शेयर की हैं जो कि बेहद रॉयल दिख रही हैं। दोनों के फुटवियर पर गोल्ड थ्रेड एंड स्टोन से काफी वर्क कर उसे एकदम ट्रेडिशनल टच दिया गया है।
इस डिजाइन को सब्यसाची ने फ्रेंच के फेमस फुटवियर डिजाइनर Christian Louboutin के साथ मिलकर तैयार किया था जिसे कपल ने अपनी शादी में पहना।
शादी में पहनी मां की दी हुईं साड़ियां : बेंगलुरु में हुए फर्स्ट रिसेप्शन में बहुत रॉयल लुक में नजर आए। दीपिका ने अपनी शादी के हर मौके पर मां उज्जला पादुकोण द्वारा गिफ्ट की साड़ी पहनी। चाहे रिसेप्शन हो या फिर वेडिंग सेरेमनी, दीपिका ने मां की दी साड़ी ही पहनी। हालांकि सब्यसाची ने वेडिंग वाली साड़ी को लेकर बताया कि ये साड़ी उनकी डिजाइन की हुई है लेकिन जब सच का पता चला तो सोशल मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल करने लगे।
दरअसल हुअा था यह : दीपिका की मां ने बेंगलुरू के अनगाड़ी गैलेरिया बुटीक से बेटी की शादी के लिए साड़ी खरीदी थी। 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से हुई वेडिंग में दीपिका ने मां की दी हुई ये साड़ी पहनी थी। हालांकि साड़ी में कुछ टचअप और मोडिफिकेशन के लिए उन्होंने इसे डिजाइनर को दिया था।

Comments
Post a Comment