#MeToo: आलोक नाथ पर रेप केस दर्ज, विनता नंदा बोलीं- ‘पछतावा हो तो माफ कर दूंगी’



#MeToo अभियान के बाद एक्टर आलोक नाथ पर मुंबई पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आरोप लगाया था। अब इस मामले में विनता नंदा का बयान आया है और कहा कि वो आलोक नाथ को माफ कर सकती हैं। 

विनता ने कहा कि ‘अगर आलोक नाथ को अपने किए पर अफसोस है तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। मैं उनसे बदला नहीं लेना चाहती बल्कि मेरा उद्देश्य केवल उन्हें सुधारना था। उन्हें इस पूरे मामले पर अफसोस होना चाहिए। साथ ही मुझे उन पर ये भरोसा होना चाहिए कि वो कभी किसी दूसरी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे, हालांकि अभी तक के हालात पर नजर डालूं तो शर्मनाक है और वो पूरी तरह से बेशर्मी पर उतारूं हैं।‘ 

इससे पहले मुंबई पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनोज शर्मा ने बताया था कि ‘ओशिवारा पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ के खिलाफ शिकायत की थी।‘ 

CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने भी आलोक नाथ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। सिंटा ने आलोक नाथ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ट्विटर पर जारी एक आधिकारिक बयान में सिंटा ने कहा कि ‘मिस्टर आलोक नाथ पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार के कई आरोप लगे। जिसे ध्यान में रखते हुए सिंटा उन्हें संगठन से निष्कासित करती है।‘ 

विनता नंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर बताया था कि ‘एक पार्टी में शामिल होने के लिए वह आलोक नाथ के घर गईं। उस दौरान उन्होंने ड्रिंक में कुछ मिला दिया और फिर घर छोड़ने की पेशकश की। यही नहीं घर ले जाकर आलोक नाथ ने ना केवल उनके साथ रेप किया बल्कि हिंसक व्यवहार भी दिखाया।‘

Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

बोलीविया / 2 बार दुष्कर्म हुआ, घर जलाया, फिर भी बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया