Me Too: फ्रांस के प्रसिद्ध टीवी कमेंटेटर तारिक रमजान को दुष्कर्म मामले में सशर्त जमानत मिली


फ्रांस में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोपों का सामनाकर रहे इस्लामिक विद्वान तारिक रमजान को गुरुवारके दिन अपीली अदालत में गवाही के बाद सशर्तजमानत दे दी गई। पेरिस की एक अदालत में 56 वर्षीयस्विस विद्वान रमजान ने अपनी रिहाई के लिए जोरदारतरीके से दलील दी जिसके बाद फैसला उनके पक्ष मेंआया। वह दो फरवरी से ही हिरासत में थे। उन्हें3,40,000 डॉलर के मुचलके पर जमानत दी गई।

उन्हें अपना पासपोर्ट सौंपना होगा और सप्ताह में एक बार पुलिस के सामने हाजिरी देनी पड़ेगी। चारबच्चों के पिता रमजान ने इन आरोपों से इनकार किया कि उन्होंने साल 2009 और 2012 में महिलाओंका बलात्कार किया था। एक पीड़िता विकलांग है और दूसरी महिला कार्यकर्ता है। प्रसिद्ध टीवी कमेंटेटररमजान ने न्यायाधीशों से कहा, “मैं फ्रांस में ही रहूंगा और अपने सम्मान तथा बेगुनाही का बचाव करूंगा।”

उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि आप अपनी अंर्तात्मा की आवाज सुने इसलिए नहीं कि मेरा नाम तारिकरमजान है और मेरी छवि इस देश में शैतान जैसी बना दी गई है।” पिछले साल ‘मी टू’ अभियान के बीचबलात्कार के आरोप सामने आने पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को छुट्टी पर जाने के लिएमजबूर होना पड़ा। रमजान के दादा ने मिस्र की मुस्लिम ब्रदरहुड पार्टी की स्थापना की थी।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री