International Men’s Day 2018: मर्दों में मौजूद ये 10 खूबियां बनाती है, सबसे अच्छा पार्टनर



आपने अक्सर पुरूषों को ये शिकायत करते सुना होगा कि आखिर महिलाओं के लिए ही कई खास दिन क्यों समर्पित होते हैं। महिलाओं की तरह पुरुषों की समस्याओं पर भी ध्यान क्यों नहीं दिया जाता। अगर आप भी ऐसी ही कोई शिकायत लेकर बैठे हैं तो आपको बता दें, आज का दिन हर पुरुष के लिए बेहद खास है। 

हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। भारत में पहली बार इस दिवस को साल 2007 में मनाया गया और इसे पुरुषों के अधिकार के लिए लड़ने वाली संस्था ‘सेव इंडियन फैमिली’ ने पहली बार मनाया था। ‘इसके बाद ऑल इंडिया मेन्स वेल्फेयर एसोसिएशन’ ने भारत सरकार से यह मांग की कि महिला विकास मंत्रालय की तरह पुरुष विकास मंत्रालय भी बनाया जाए। आइए आज इस खास दिन आपको बताते हैं मर्दों में मौजूद ऐसी दस बातें जो हर लड़की के लिए उन्हें खास बनाती हैं। 

सकारात्मक नजरिया 

एक महिला अपने होने वाले पार्टनर में कई खास गुण देखती है जिसमें से सबसे अहम होता है कि उसका लाइफ के प्रति दृष्टिकोण कैसा है। एक विचारशील व्यक्ति हर महिला की पहली पसंद होता है। अगर कोई लड़का स्वार्थी है और सिर्फ अपने बारे में ही सोचता है तो वह किसी को भी पसंद नहीं आएगा। 

ईमानदारी 

ईमानदारी एक ऐसा गुण है जो हर किसी को पसंद होता है।यह गुण तब और मायने रखता है जब आप किसी से दिल लगाने की सोच रहे हों। ऐसा व्यक्ति जो अपने सिद्धातों के प्रति हमेशा ईमानदार और अटल रहे, ऐसे व्यक्ति को हर महिला पसंद करती है। 

प्यार 

एक महिला अपने पार्टनर में दूसरे के प्रति दया और करुणा रखने वाले इंसान को बेहद पसंद करती है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप दूसरों के प्रति दया का भाव नहीं रखते हैं तो फिर अपने पार्टनर के लिए भी कभी भी करुणा से नहीं भर पाएंगे।एक अच्छे रिश्ते को चलाने के लिए दया और करुणा दोनों ही भाव बेहद जरूरी होते हैं। 

धैर्य 

बड़ी से बड़ी समस्या को धैर्य के साथ हल करने वाले लड़के हर लड़की को बहुत पसंद होते हैं। ऐसा व्यक्ति जिसमें ईमानदारी के साथ धैर्य भी हो महिलाओं को बेहद आकर्षित करता है।शादी के बाद जिंदगी में आने वाली सभी समस्याओं से निपटाने के लिए एक धैर्यवान व्यक्ति की जरूरत होती है। ऐसे में धैर्य से भरा व्यक्ति महिलाओं की पहली पसंद बनता है। 

भरोसा 

भरोसा किसी भी रिश्ते की नींव होता है ऐसे में एक मजबूत रिश्ते के लिए भरोसेमंद व्यक्ति की जरूरत होती है। ऐसा व्यक्ति जो रिश्ते में रहते हुए अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा करे, साथ ही बात-बात पर अपने साथी पर शक करके अपने रिश्ते को कमजोर ना बनाएं। भरोसेमंद व्यक्ति एक महिला को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। 

कोआपरेटिव 

आजकल पति-पत्नी दोनों के वर्किंग होने की वजह से महिलाओं पर जिम्मेदारी का बोझ ज्यादा होता है। ऐसे में घर और बच्चे एक साथ देखना महिलाओं के लिए बेहद कठिन काम है जो उन्हें दिन के खत्म होने तक बेहद थका देता है। ऐसे में अगर पार्टनर घर के कामकाज में पत्नी को कोआपरेट करें तो वो महिला का दिल जीत सकता है। 

शकी न हो 

किसी भी महिला को पसंद नहीं होता कि उसका पार्टनर उस पर बेवजह शक करके उसके आने-जाने पर रोक टोक लगाए।शक किसी भी प्यार भरे रिश्ते को खत्म कर सकता है। आपका शकी होना आपके पार्टनर से आपको दूर कर सकता है। 

झगड़ालू 

झगड़ा किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है। झगड़ालू व्यक्ति का पार्टनर उसके साथ लंबे समय तक कभी भी खुश नहीं रह सकता। ऐसे व्यक्ति को किसी ना किसी बात पर झगड़ा करने का बहाना मिल ही जाता है।महिलाएं ऐसे व्यक्तियों से हमेशा दूरी बनाकर रखना चाहती हैं। 

केयरिंग 

हर महिला चाहती है कि उसका पार्टनर उसकी छोटी से छोटी बात को भी बेहद गंभीरता से लें। वह बेहद केयरिंग और लविंग हो। अगर आप में भी यह गुण मौजूद है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं आपका पार्टनर आपके साथ बेहद खुश रहेगा। 

ईर्ष्या 

ऐसे पुरुष जो पार्टनर की जीत में अपनी जीत समझे और उसकी तरक्की में ही अपनी तरक्की, ऐसे लड़के भविष्य में एक अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। ऐसे लोग दूसरों की तरक्की से जलने की जगह उनके लिए प्रेरणा बनते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री