मंगल पर नासा को मिली बड़ी कामयाबी, उतारा InSight, खुलेंगे रहस्यमयी दुनिया के राज….


नासा का InSight 

लैंडर यान मंगल ग्रह पर लैंड हो गया है। InSight सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भारतीय समयानुसार 1 बजकर 24 मिनट पर लाल ग्रह की सतह पर पहुंचा। यह यान मंगल की रहस्यमयी बातों का पता लगाएगा। 

छः महीने की यात्रा के बाद 

InSight 

ने मंगल की सतह पर लैंड किया। नासा की ओर से इसका लाइव प्रसारण भी किया गया। यह यान मंगल की रहस्यमयी दुनिया के बारे में जानने के लिए बनाया गया है। 

यह ग्रह की सतह पर उतरने के दौरान 19,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से छः मिनट के भीतर शून्य की रफ्तार पर आ गया। इसके बाद यह पैराशूट से बाहर आया और लैंड किया। 

इनसाइटInSight 

4.5 अरब साल पहले मंगल, धरती और चंद्रमा जैसे पथरीले ग्रह कैसे बने। 

क्या खूबियां हैं यान की…. 

* InSight का पूरा नाम ‘इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सिस्मिक इन्वेस्टिगेशंस’ 

* मार्स InSight लैंडर का वजन 358 किलो 

* सौर ऊर्जा और बैटरी से चलने वाला यान 

* 26 महीने तक काम करने के लिए डिजाइन किया गया 

* कुल 7000 करोड़ का मिशन 

* इस मिशन में यूएस, जर्मनी, फ्रांस और यूरोप समेत 10 से ज्यादा देशों के वैज्ञानिक शामिल 

* इसका मुख्य उपकरण सिस्मोमीटर (भूकंपमापी) है, जिसे फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी ने बनाया है। लैंडिंग के बाद ‘रोबोटिक आर्म’ सतह पर सेस्मोमीटर लगाएगा। 

* दूसरा मुख्य टूल ‘सेल्फ हैमरिंग’ है, जो ग्रह की सतह में ऊष्मा के प्रवाह को दर्ज करेगा। 

* InSight की मंगल के वातावरण में प्रवेश के दौरान अनुमानित गति 12 हजार 300 मील प्रति घंटा रही।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री