अचानक पुलिस लाइन निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, गंदगी देखकर हुए नाराज


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबहपुलिस लाइन औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो प्रशासन मेंहड़कंप मच गया। उन्होंने यहां पुलिसकर्मियों को मिलनेवाले आवास पर अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेशके डीजीपी ओ पी सिंह, आईजोन सुजीत पांडेय वएसएसपी कलानिधि नैथानी सहित कई अन्य अधिकारीथे। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सीएम योगी नेप्रदेश के पुलिसकर्मियों को अच्छी सुविधाएं देने काभरोसा दिलाया था। इस निरीक्षण को इसी कड़ी सेजोड़कर देखा जा रहा है।

डीजीपी ओ पी सिंह ने मुख्यमंत्री के निरीक्षण पर कहा कि योगी जी ने पुलिसकर्मियों को मिलने वालीसुविधाओं सहित निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण किया। यह मेरी नौकरी में अब तक पहली बार है जबकोई सीएम निरीक्षण के लिए पुलिस लाइन आए और हमारी दिक्कतों को समझा।

निर्माणाधीन बैरक के बारे में डीजीपी बोले कि इसका निर्माण फंड की कमी से कुछ दिनों के लिए रुक गयाथा। जब ये बन जाएगा तो यहां चार कंपनी पीएसी के जवानों को रुकने की सुविधा मिल सकेगी।

डीजीपी ने कहा कि योगी ने निरीक्षण में कई जगह साफ-सफाई न मिलने पर नाखुशी भी जाहिर की औरपुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री