बेरोजगारी से तंग चार युवकों ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, तीन की मौत


राजस्थान में बेरोजगारी का एक भयानक चेहरा सामने आया है। राज्य में नौकरी न मिलने से निराश 4 युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इनमें से 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन युवकों ने कहा कि नौकरी नहीं लगेगी तो फिर जिंदा रहकर क्या करेंगे? अलवर जिले के 6 दोस्तों ने नौतरी न मिलने से परेशान होकर आत्महत्या करने की योजना बनाई थी। 

योजना बनाने के बाद चार लोग शहर के एफसीआई गोदाम के पास ट्रेन के आगे कूद गए। जिसमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। बाकी दो दोस्तों ने आखिरी समय पर आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूदने का विचार बदल दिया। पुलिस बचे हुए दो लोगों से पूछताछ कर रही है। 

आत्महत्या करने वाले युवकों में से एक सत्यनारायण मीणा ने घटना से कुछ घंट पहले ‘माही द किलर’ नाम का हत्या का एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियों में उसकी हत्या का दृश्य है। एसपी राजेंद्र सिंह के अनुसार रानी के बालो को कलां निवासी 24 साल के मनोज मीणा, बुचीपुरी निवासी 22 साल के सत्य नारायण मीणा, बरेला निवासी 17 साल के राज मीणा, टोडाभीम के खेड़ी निवासी 22 साल के अभिषेक मीणा अलवर में पढ़ाई कर रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

बोलीविया / 2 बार दुष्कर्म हुआ, घर जलाया, फिर भी बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन बनाया