आईएएस अधिकारी विजय कुमार देव दिल्ली के नए: मुख्य सचिव



दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के तबादले के बाद अब नए आईएएस अधिकारी विजय कुमार देव को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसे लेकर गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिए हैं। उनकी नियुक्ति ज्वॉइनिंग की तारीख से प्रभावी होगी जो अगले आदेश तक रहेगी। विजय कुमार देव 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। 

विजय देव वर्तमान में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं। मुख्य सचिव का पद उनके पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में होगा। वह मुख्य निवार्चन अधिकारी के साथ मुख्य सचिव का भी काम संभालेंगे। उनके पास दिल्ली सरकार में काम करने का भी अनुभव है। वह शीला दीक्षित सरकार में राजस्व विभाग में प्रधान सचिव के पद पर रहे हैं। 



इससे पहले दिल्ली के वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी रहे हैं। उसके बाद उनका चंडीगढ़ प्रशासक के तौर पर तबादला हुआ है। विजय देव की गिनती ईमानदार और तेज तर्रार अधिकारी के रूप में होती है। अपनी कार्यशैली को लेकर वह हमेशा चर्चा में रहे हैं। हालांकि, मुख्य सचिव की रेस में वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज परीदा, आईएएस एस एन सहाय और एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार का नाम चल रहा था। 

गुरुवार दिन में रीना रे का नाम भी सामने आया था, लेकिन शाम होते-होते अचानक विजय देव का नाम सामने आ गया। बताते चलें कि वर्तमान में मतदाता सूची से नाम काटने को लेकर दिल्ली सरकार की जिस चुनाव आयोग से लड़ाई चल रही है, वहां के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी विजय देव ही हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री