दस साल की मासूस से, छेड़छाड़ के आरोप में, बैंक ऑफ बड़ौदा का सहायक प्रबंधक अनिल गिरफ्तार


दस साल की मासूम से छेड़छाड़ के आरोप में बैंक ऑफबड़ौदा (बॉब) की स्थानीय शाखा में कार्यरत सहायकप्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंकअधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्जकिया गया है और सोमवार को अदालत में पेश कियाजाएगा।

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से काशीपुर निवासी अनिलकुमार बॉब की बेतालघाट शाखा में कार्यरत है। वह यहांकिराये पर रहता है। उसके पड़ोस में रिश्तेदारी में आई10 साल की बच्ची शुक्रवार को सड़क पर बच्चों के साथखेल रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान सहायक प्रबंधक अनिल कुमार ने उसे अपने पास बुलाया और कमरे में ले जाकरउससे छेड़छाड़ की कोशिश की।

किसी बच्ची उसके चंगुल से भागकर नानी के घर पहुंच गई। शनिवार शाम उसने खेलने के लिए बाहरजाने से इनकार किया तो मां और नानी ने कारण पूछा। मासूम ने मां-नानी को आपबीती सुनाई। रविवारको मासूम की मां ने बेतालघाट थाने में नामजद तहरीर दी।

थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 354 और 7/8 पॉक्सो एक्ट तहत रिपोर्ट दर्जकर सहायक प्रबंधक अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सहायक प्रबंधक अनिल कुमारने छेड़छाड़ किए जाने से इनकार किया है। उसका कहना है कि गलती से बच्ची के शरीर पर हाथ लग गयाहोगा।

Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री