मुंबई / अभिनेता आलोक नाथ पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, लेखिका ने लगाया था यौन शोषण का आरोप-
* अभिनेता आलोक ने विन्ता नंदा से लिखित में माफी मांगने को कहा था
मुंबई. अभिनेता आलोक नाथ पर बुधवार को दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। उन पर लेखिका विन्ता नंदा ने मी टू कैम्पेन के तहत आरोप लगाया था-एक संस्कारी अभिनेता ने उनके साथ दो बार दुष्कर्म किया और उनका उत्पीड़न करते रहे। बाद में उन्होंने मीडिया को बताया कि ये संस्कारी अभिनेता आलोक नाथ ही हैं। आरोपों के बाद आलोक ने विन्ता से लिखित में माफी मांगने और एक रुपए हर्जाना देने की मांग की थी।
सीरियल ‘तारा’ की राइटर-प्रोड्यूसर थीं लेखिका
विन्ता नब्बे के दशक के टीवी सीरियल ‘तारा’ की राइटर-प्रोड्यूसर थीं। विन्ता के आरोपों के बाद आलोक नाथ के खिलाफ कुछ और महिलाएं सामने आईं। इनमें अभिनेत्री संध्या मृदुल भी शामिल हैं। संध्या का आरोप है कि आलोक एक बार शूटिंग के दौरान होटल के कमरे में जबर्दस्ती घुस आए और उन्हें जकड़ लिया।

Comments
Post a Comment