सपना चौधरी के कार्यक्रम में पुलिस ने चलाईं लाठियां, अफरा-तफरी, एक की मौत


बिहार के बेगूसराय जिले में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। इसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके कारण कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में कुछ लोगों के घायल होने के समाचार हैं, जबकि एक युवक के मरने की भी खबर है। 

उल्लेखनीय है कि सपना के डांस का अपने एक अलग अंदाज है। उन्हें देखने के लिए हरियाणा और आसपास के राज्यों में काफी भीड़ जुटती है। उनका ‘तेरी आंख्या का जो काजल है….’गीत पर डांस काफी लोकप्रिय है। 

जानकारी के मुताबिक बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र भरौल में छठ महोत्सव के मौके पर सपना चौधरी के डांस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर सपना चौधरी ने मंच पर जैसे ही डांस शुरू किया तभी भीड़ अनियंत्रित हो गई। तभी करीब 300 मीटर लंबा और 150 मीटर चौड़ा पंडाल अचानक धराशायी हो गया। 

इतना ही नहीं लोग बैरीकडिंग तोड़कर मंच पर जाने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस को उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। 

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

खबर के मुताबिक इस हादसे में घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गेहूंनी निवासी अशोक पासवान के 20 साल के बेटे सज्जन कुमार की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत टैंपो पलटने के कारण हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री