सुप्रीम कोर्ट को मिले चार नए न्यायाधीश- रंजन गोगोई ने दिलाई शपथ




प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी, जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इन न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या अब 28 हो गई है। उच्चतम न्यायालय के कोर्ट नंबर एक में सुबह साढ़े दस बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ अैर प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने चारों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। 

राष्ट्रपति ने गुप्ता, रेड्डी, शाह और रस्तोगी को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश को गुरुवार को मंजूरी दे दी थी। ये चारों न्यायाधीश अलग-अलग उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायाधीश गुप्ता मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे जबकि न्यायाधीश रेड्डी गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। 

न्यायाधीश शाह पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे जबकि न्यायाधीश रस्तोगी त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 31 है। इन चार न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या संख्या 24 से बढ़कर 28 हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री