आरोप /मोदी ने सेना को लूटने के लिए मोगैम्बो की तरह जाल बिछाया: राफेल डील


राहुल ने कहा- देश को खोखला कर रहे मोदी और उनके उद्योगपति मित्र

उन्होंने राफेल डील को लेकर रक्षा मंत्रालय में हितों के टकराव से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स भी शेयर कीं

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डीलको लेकर सरकार पर शुक्रवार को हमला बोला। राहुल नेट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुडफिल्म के विलेन मोगैम्बो की तरह सेना को खोखलाकरने और लूटने के लिए जाल बिछा रखा है। राहुल नेआरोप लगाया कि राफेल घोटाला मोदीजी के कारनामोंकी सिर्फ एक झलक मात्र है। लेकिन जल्द ही यह मुखौटा उतर जाएगा।

राहुल ने मामले से जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स साझा कीं, जिनमें राफेल डील को लेकर रक्षा मंत्रालय मेंहितों के टकराव का दावा किया गया है। राहुल ने ट्वीट में आगे कहा, “सेनाओं को लूटने के लिए मोदी नेचुनिंदा अफसर, मंत्रियों, उद्योगपतियों का एक मोगैम्बो जैसा मकड़जाल बनाया है।” राहुल ने आरोपलगाया कि सेना को अंदर से खोखला करने वाली इस योजना के तार मोदी के साथ उनके उद्योगपतिमित्रों से भी जुड़े हैं।

भारत-फ्रांस के बीच 36 राफेल की डील

भारत-फ्रांस सरकार के बीच सितंबर 2016 में राफेल डील हुई थी। इसके तहत फ्रांस भारत को 36 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सौदा 7.8 करोड़ यूरो (करीब 58 हजारकरोड़ रु.) का है। पहला राफेल सितंबर 2019 में मिलेगा।

एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट छीनने का आरोप लगा चुके हैं राहुल

राहुल राफेल के कॉन्ट्रैक्ट में एचएएल को शामिल नहीं करने पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर झूठबोलने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनिल अंबानी की मदद के लिएउनकी रिलायंस डिफेंस कंपनी को राफेल बनाने वाली दैसो का ऑफसेट पार्टनर बनाया।


Comments

Popular posts from this blog

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री

32 इंच तक के टीवी, पावर बैंक जैसी 17 वस्तुएं और 6 सेवाएं सस्ती हुईं

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा