अमानतुल्ला खान बोले, मैं नहीं रोकता तो अरविंद केजरीवाल पर हमला कर सकते थे, मनोज तिवारी


सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में भाजपा इकाई प्रमुख मनोज तिवारी और आप विधायक अमानतुल्ला खान की झड़प पर अब खान ने सफाई दी है। न्यूज एजेंसी एएनाई से बीतचीत में उन्होंने कहा कि, मनोज तिवारी को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था। उसके बावजूद वो अपने सपोर्टर्स को लेकर वहां पहुंच गए। उन्हें वहां पोस्टर फाड़े, काले झंडे दिखाए और हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

जब अरविंद केजरीवाल वहां पहुंचे तो मनोज तिवारी ने स्टेज के पास आ गए और पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। जब उन्होंने स्टेज पर चढ़ने की कोशिश तो मैंने उन्हें रोका लेकिन मैंने उन्हें धक्का नहीं मारा। अमानतुल्ला ने कहा, ये एक स्वभाविक रिएक्शन था। अगर वो स्टेस पर चढ़ने में सफल हो जाते तो वो सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ बदसलूकी कर सकते थे। उनपर हमला कर सकते थे।

मनोज तिवारी ने लगाया गोली मारने की धमकी का आरोप
इस पूरे मामले के बाद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्हें आप के एक विधायक ने गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों भी उनके साथ गलत व्यवहार किया। तिवारी ने कहा, मेरे साथ धक्का-मुक्की करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई है। इस क्षेत्र के अतिरिक्त डीसीपी-1 कह रहे हैं कि कुछ 'आप' कार्यकर्ता घायल हो गए। मैं उन्हें महज चार दिन में दिखाऊंगा कि पुलिस ने क्या किया है।

आम जनता के लिए खुला सिग्नेचर ब्रिज
पूर्वी और उत्तरी दिल्ली को जोड़ने वाले सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम किया। यह पुल आम जनता के लिए आज सुबह से खोल दिया गया है। उद्घाटन समारोह से पहले पहले भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेट लगाकर उन्हें रोका। इसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। करीब 11 साल में बनकर तैयार हुए सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन भी नाटकीय रहा।



Comments

Popular posts from this blog

3 तलाक- राज्यसभा में आज पेश होगा बिल, भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों से मौजूद रहने को कहा

Cricketer का दर्द. मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक की शर्तें, एक दिन में जा सकेंगे 500 श्रद्धालु; पासपोर्ट से मिलेगी एंट्री