ये है नेहा धूपिया की बेटी मेहर, बिशन सिंह बेदी ने दुनिया को दिखाया पोती का चेहरा
बॉलीवुड. नेहा धूपिया ने 18 नवंबर की सुबह बेटी को जन्म दिया। नेहा और उनके पति अंगद बेदी ने बेटी का नाम मेहर रखा है। हाल ही में कपल की 3 दिन की बेटी की पहली फोटो सामने आई है जिसमें उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है। दरअसल ये फोटो मेहर के दादा और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने शेयर की है।
दादा बोले नई लाइफ लाइन हो तुम : बिशन सिंह ने ट्वीट कर लिखा- तुम नन्ही सी ब्यूटी हो मेहर। दादा-दादी और नाना-नानी के लिए एक और नई लाइफ लाइन हो। हम पर कृपा हुई है। हां, ये सब गुरू की ही मेहर है। गॉड ब्लेस, इस सफर में तुम्हारा स्वागत है, सब वाहे गुरु की कृपा है।
नेहा ने नहीं लिया रेस्ट : नेहा धूपिया प्रेग्नेंसी में भी लगातार शूटिंग कर रही थीं। वे अपने शो ‘नो-फिल्टर नेहा’ के शूट में बिजी थीं। बेटी को जन्म देने के बाद नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें मेहर का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। लेकिन उसमें लिखा था-हेलो वर्ल्ड।
6 महीने पहले मई हुई थी शादी : नेहा और अंगद ने इसी साल मई में शादी की। आनन-फानन में हुई दोनों की शादी की खबर सुनकर सभी शॉक्ड रह गए। मीडिया में ये खबरें तक आईं थी दोनों ने शादी इसलिए की क्योंकि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि, दोनों ने इस बात को सिरे से नकार दिया था लेकिन बाद में नेहा के ही शो में अंगद ने माना कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।


Comments
Post a Comment